PlayBreaking News

WPL 2026 :लीग में आज डबल हेडर, पहले मैच में UPW VS GG, शाम को मुंबई के सामने दिल्ली की चुनौती

Follow on Google News
लीग में आज डबल हेडर, पहले मैच में UPW VS GG, शाम को मुंबई के सामने दिल्ली की चुनौती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन में आज सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें एक ही दिन दो मुकाबले आयोजित होंगे। पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) की टीमें भिड़ेंगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा मैच डी.वाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

    वहीं दिन के दूसरे मुकाबलें में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चुनौती होगी। यह मुकाबला भी शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें मौजूदा सीजन के शुरुआती 11 मैच इसी स्टेडियम में आयोजित किए जाने हैं।

    नए कप्तान के साथ उतरेगी दिल्ली

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह WPL 2026 में पहला मुकाबला होगा। इस सीजन में टीम की कमान जेमिमा रॉड्रिग्ज के हाथों में है। दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। मुंबई को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

    MI VS DC: अब तक कांटे की टक्कर

    विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड पूरी तरह बराबर रहा है। मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को इतने ही मैच जीतने में सफल रही है। ऐसे में दोनों टीमों की भिड़ंत अक्सर हाई-वोल्टेज रहती है। चूंकि लीग के कई मैच अंतिम गेंद पर डिसाइड होते हैं ऐसे में कई भविष्यवाणियां भी गलत साबित होती है। 

    बल्लेबाजी दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत

    विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत शेफाली वर्मा साबित हुई हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 27 मुकाबलों में 865 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन रहा है। शेफाली ने 162.59 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ शेफाली ने कई मैचों में टीम को आक्रामक और तेज शुरुआत दिलाई है।

    दूसरी ओर गेंदबाजी के मोर्चे पर मैरिजन कैप दिल्ली कैपिटल्स की सबसे भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी हैं। उन्होंने 24 मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 15 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जो विपक्षी टीमों के लिए उनकी धार को दर्शाता है।

    नैट-कर की भूमिका मुंबई की रीढ़

    बात करें मुंबई इंडियंस की तो टीम की लगातार सफलता के पीछे नैट सिवर-ब्रंट और अमीलिया कर की अहम भूमिका रही है। बल्लेबाजी में नैट सिवर-ब्रंट ने अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में 1031 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रन रहा है। उनकी निरंतरता और प्रशर में रन बनाने की क्षमता टीम के लिए बेहद अहम रही है।

    गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अमीलिया कर मुंबई इंडियंस की सबसे भरोसेमंद गेंदबाज के रूप में उभरी हैं। उन्होंने 30 मैचों में 42 विकेट अपने नाम किए हैं, जो विपक्षी बल्लेबाजों पर उनकी पकड़ और मैच पलटने की क्षमता को दर्शाता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts