PlayBreaking News

WPI Inflation Data : आम आदमी का दम निकाल रही महंगाई, जनवरी के मुकाबले 13.11% के स्तर पर पहुंची

Follow on Google News
WPI Inflation Data : आम आदमी का दम निकाल रही महंगाई, जनवरी के मुकाबले 13.11% के स्तर पर पहुंची
देश के आम आदमी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम में इजाफा होने से थोक महंगाई फरवरी में लगातार 11वे महीने डबल डिजिट में बनी हुई है। फरवरी 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर 13.11 फीसदी रही है, जबकि जनवरी 2022 में 12.96 फीसदी रही थी।

फरवरी 2021 में WPI Inflation

थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई दर पिछले साल फरवरी 2021 में महज 4.83 फीसदी थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में थोक महंगाई दर 13.56 फीसदी थी। नवंबर में यह महंगाई 14.23 फीसदी थी। अप्रैल 2021 से थोक महंगाई डबल डिजिट में बनी हुई है। यह लगातार 11वां महीना है जब थोक महंगाई दर डबल डिजिट में रही है।

बढ़ती महंगाई चिंता का विषय

बढ़ती महंगाई सरकार, इकोनॉमी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अगले महीने रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने वाली है। महंगाई में तेजी से रिजर्व बैंक पर पॉलिसी में बदलाव का दबाव बढ़ेगा।

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया था बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी में मॉनिटरी पॉलिसी की मीटिंग में प्रमुख रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया था। केंद्रीय बैंक ग्रोथ को सपोर्ट करने और महंगाई दर से जुड़े दबाव को मैनेज करने के लिए लगातार 10वीं बार रेपो रेट को 4 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया था।

आम आदमी को फिर लगा झटका

  • WPI बास्केट में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स का वेटेज 64.23 फीसदी है। फरवरी महीने में इस कैटिगरी में 9.84 फीसदी की तेजी रही जो जनवरी में 9.42 फीसदी थी।
  • प्राइमरी आर्टिकल्स सेगमेंट में 13.39 फीसदी की महंगाई दर्ज की गई जो जनवरी में 13.87 फीसदी थी।
  • वेजिटेबल्स में 26.93 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जो जनवरी में 38.45 फीसदी थी। मतलब, सब्जियों की कीमत में कमी आई है।
  • अंडा, मीट और मछली सेगमेंट में महंगाई में 8.14 फीसदी की तेजी रही जो जनवरी में 9.85 फीसदी थी।
  • प्याज में माइनस 26.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जो जनवरी में माइनस 15.98 फीसदी थी। आलू में 14.78 फीसदी की तेजी रही जो जनवरी में माइनस 14.45 फीसदी थी।
व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts