दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट का निधन : 114 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, रोज शराब पीते थे; 71 ग्रैंड चाइल्ड हैं

Follow on Google News
दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट का निधन : 114 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, रोज शराब पीते थे; 71 ग्रैंड चाइल्ड हैं
काराकस। दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जुआन विसेंट पेरेज मोरा का निधन हो गया है। उन्होंने 114 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जुआन विसेंट वेनेजुएला के रहने वाले थे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें साल 2022 में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया था। उस वक्त उनकी उम्र 112 साल 253 दिन थी। उनके 71 पोते-पोतियां, पड़पोते हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी मौत की जानकारी दी। गिनीज की रिपोर्ट के अनुसार, जुआन पेशे से एक किसान थे। उन्होंने लंबी उम्र का राज कड़ी मेहनत, समय पर आराम करना और रोज एक ग्लास गन्ने से बनी शराब पीना बताया था। Worlds Oldest Man Juan Vicente Perez Mora Passed Away

लोकल पुलिस अधिकारी थे जुआन

जुआन का जन्म 27 मई 1909 को एल कोबरे, ताचिरा (वेनेजुएला) में हुआ था। 5 साल की उम्र में ही जुआन खेतों में काम करने जाया करते थे। वो गन्ने और कॉफी की खेती में परिवार की मदद किया करते थे। इसके बाद वो लोकल पुलिस अधिकारी बन गए और अपने क्षेत्र में जमीन से जुड़े मसले सुलझाने लगे। लेकिन, इस दौरान उन्होंने खेती करनी नहीं छोड़ी। साल 1938 में जुआन ने एडिओफिना गार्सिया नाम की महिला से शादी की। उनकी पत्नी की मौत 1997 में हो गई थी। उनके 11 बेटे, 41 नाती, पोते-पोतियां, 18 पड़पोते-पोतियां और 12 ग्रेट-ग्रेट ग्रैंड चाइल्ड हैं।

जुआन को नहीं थी कोई गंभीर बीमारी

2022 में जुआन को जब सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया, तब वे कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उन्हें केक, सूप और एवोकैडो खाना पसंद था। बता दें कि स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया का 18 जनवरी 2022 को 112 साल की उम्र में निधन के बाद जुआन ही दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति थे। उन्होंने 1914 में हुआ फर्स्ट वर्ल्ड वॉर, 1939 में हुआ सेकंड वर्ल्ड वॉर से लेकर कोरोना महामारी का सामना किया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में बताया था लॉन्ग लाइफ का सीक्रेट

साल 2022 में जब गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में उनका नाम आया तब उन्होंने लॉन्ग लाइफ के पांच सीक्रेट शेयर किए थे। 2022 की एक प्रेस रिलीज में बताया था कि जुआन 113 साल के होने के बावजूद भी एकदम स्वस्थ हैं और रोजाना शराब का एक स्ट्रॉन्ग पेग पीते हैं। अपनी लंबी उम्र का राज शेयर करते हुए जुआन ने एक बार बताया था कि लंबे जीवन के लिए उनका सीक्रेट है-
  • कड़ी मेहनत करना
  • छुट्टियों पर आराम करना
  • जल्दी सोना
  • हर दिन एक गिलास शराब पीना
  • भगवान से प्यार करना और हमेशा उसे अपने दिल में रखना
ये भी पढ़ें - Istanbul Nightclub Fire : तुर्की के इस्तांबुल के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत… कई घायल; 5 गिरफ्तार
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts