People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    महिला आरक्षण अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर कल होगी INDIA ब्लॉक की बैठक
    लेबनान: हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्टिलरी पोजीशन पर मिसाइल हमला किया
    PM मोदी का सहारनपुर में रोड शो शुरू,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    सिद्धारमैया ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को पद से हटाया
    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
    नोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
    PM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
    यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
    चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
    ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
    पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    PM मोदी का ‘नारी शक्ति’ को पत्र :बोले- महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र, 2029 से लागू हो सकता है महिला आरक्षण

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को पत्र लिखकर 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की बात कही है। संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा होगी। जानिए क्या है महिला आरक्षण कानून, कितनी सीटें होंगी आरक्षित और इसका देश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा।
    Publish Date: 14 Apr 2026, 11:05 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर एक बार फिर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू करने की बात कही है।

      पीएम ने अपने पत्र में कहा कि, अब देश की बेटियों को उनके अधिकार के लिए और इंतजार नहीं कराया जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि, संसद के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में जरूरी बदलाव किए जाएंगे, ताकि महिलाओं को जल्द से जल्द राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सके।

      पीएम मोदी का पत्र

      प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उन्हें विधायी संस्थाओं में भी बराबर का मौका मिले। उन्होंने लिखा कि अगर 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत और जीवंत हो जाएगा।

      पीएम ने महिलाओं से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों को पत्र लिखें और उन्हें इस ऐतिहासिक विधेयक को समर्थन देने के लिए प्रेरित करें। उनके अनुसार, जब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज मजबूत होगी, तो लोकतंत्र की आवाज भी मजबूत होगी।

      Twitter Post

      क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम?

      ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को आम तौर पर महिला आरक्षण कानून कहा जाता है। इसे सितंबर 2023 में संसद ने पास किया था। इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

      हालांकि, इस कानून को लागू करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई थीं, जिसके कारण यह 2034 से पहले लागू नहीं हो सकता था। अब सरकार इसमें संशोधन कर इसे जल्दी लागू करने की तैयारी कर रही है।

      पहले 2034, अब 2029 क्यों?

      मौजूदा नियमों के अनुसार, महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन (सीटों के पुनर्निर्धारण) की प्रक्रिया से जोड़ा गया था। इस वजह से 2027 की जनगणना के बाद ही परिसीमन संभव था, इसके बाद ही आरक्षण लागू हो सकता था यानी 2034 से पहले लागू होना मुश्किल था। अब सरकार इन नियमों में बदलाव कर 2029 के चुनाव से ही इसे लागू करना चाहती है, ताकि महिलाओं को जल्द राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिल सके।

      [tag id="9772" type="Women Reservation Bill" slug="women-reservation-bill"]

      संसद के विशेष सत्र में क्या होगा?

      सरकार ने 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जिसमें इस कानून में संशोधन पर चर्चा होगी। इस सत्र में महिला आरक्षण को जल्दी लागू करने पर विचार, परिसीमन से जुड़े नियमों में बदलाव और संवैधानिक संशोधन के जरिए कानून को प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। पीएम मोदी ने कहा है कि, इस काम में किसी भी तरह की देरी महिलाओं के साथ अन्याय होगी।

      कितनी सीटें होंगी महिलाओं के लिए?

      अगर संशोधन पास हो जाता है, तो लोकसभा की सीटों की संख्या भी बढ़ेगी और महिलाओं के लिए बड़ा आरक्षण लागू होगा।

      सदन

      कुल सीटें (संभावित)

      महिलाओं के लिए सीटें

      लोकसभा

      816

      273

      विधानसभा

      राज्य के अनुसार

      33%

      यह बदलाव भारतीय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को एक नई दिशा दे सकता है।

      अभी कितनी है महिलाओं की भागीदारी?

      वर्तमान में संसद में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है।

      सदन

      कुल सदस्य

      महिला सदस्य

      प्रतिशत

      लोकसभा

      541

      74

      13.9%

      राज्यसभा

      242

      41

      16.9%

      यह आंकड़े बताते हैं कि, महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

      क्यों जरूरी है महिला आरक्षण?

      महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे वह विज्ञान हो, खेल, शिक्षा या बिजनेस। लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी अभी भी कम है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में कहा कि, जब महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, तो उन्हें नीति-निर्माण में भी बराबर का मौका मिलना चाहिए। इससे न सिर्फ महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, बल्कि देश का विकास भी तेज होगा।

      पीएम मोदी की अपील

      प्रधानमंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि, वे इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनें। उन्होंने आग्रह किया कि, अपने सांसदों को पत्र लिखें और संसद सत्र में समर्थन देने के लिए प्रेरित करें। इस बदलाव को जन आंदोलन बनाएं। उनका मानना है कि, जनता के समर्थन से यह कानून आसानी से पास हो सकता है।

      [breaking type="Breaking"]

      क्या OBC आरक्षण भी होगा?

      मौजूदा प्रस्ताव में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए अलग से कोई आरक्षण नहीं जोड़ा गया है। हालांकि, SC/ST आरक्षण पहले की तरह जारी रहेगा और महिला आरक्षण सभी वर्गों पर लागू होगा। यह मुद्दा आगे चलकर राजनीतिक बहस का विषय बन सकता है।

      इसका क्या असर होगा?

      महिला आरक्षण लागू होने से देश की राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महिलाओं की संख्या संसद और विधानसभाओं में तेजी से बढ़ेगी। नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर ज्यादा संतुलित फैसले हो सकते हैं। राजनीति में नई नेतृत्व पीढ़ी उभर सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Women Reservation Bill

      PM Modi

      Nari Shakti Vandan Adhiniyam

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      जन्मस्थली के महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल, देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंबेडकर जयंती 2026 : जन्मस्थली के महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल, देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      'अब जा रहा हूं मैं...!'अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      NEET UG 2026:57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      नोएडा में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे मजदूर, पथराव-तोड़फोड़ के बीच 300 गिरफ्तार; कौन भड़का रहा हिंसा?

      सैलरी बढ़ी फिर भी बवाल!नोएडा में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे मजदूर, पथराव-तोड़फोड़ के बीच 300 गिरफ्तार; कौन भड़का रहा हिंसा?

      मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 स्टूडेंट्स की मौत

      मस्ती के बीच मातम:मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 स्टूडेंट्स की मौत

      केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ

      मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट!केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ

      15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

      MP Board Result 2026 :15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

      भारत के राज्यों में बैसाखी पर्व का चौंकाने वाला रूप

      एक ही दिन, अलग-अलग नाम..!भारत के राज्यों में बैसाखी पर्व का चौंकाने वाला रूप

      एक शख्स ने बदल दिया पूरा भारत!

      छुआछूत के अंधेरे से संविधान की रोशनी तक...एक शख्स ने बदल दिया पूरा भारत!

      I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, कोयला घोटाले में की कार्रवाई, TMC ने उठाए सवाल

      बंगाल चुनाव से पहले ED का एक्शन :I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, कोयला घोटाले में की कार्रवाई, TMC ने उठाए सवाल

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....