Gold Silver Price Today:सोना ₹927 सस्ता होकर ₹1.55 लाख के करीब, चांदी में ₹100 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से ₹20 हजार सस्ता हुआ गोल्ड

सोना ₹927 सस्ता होकर अब लगभग ₹1.55 लाख के स्तर पर आ गया है वहीं चांदी में भी ₹100 की गिरावट दर्ज हुई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब ₹20,000 नीचे कारोबार कर रहा है।
सोना ₹927 सस्ता होकर ₹1.55 लाख के करीब, चांदी में ₹100 की गिरावट; ऑल टाइम हाई से ₹20 हजार सस्ता हुआ गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 1 जून को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 927 रुपए घटकर करीब 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी के दाम में भी नरमी देखने को मिली और इसका भाव 100 रुपए गिरकर 2.63 लाख रुपए प्रति किलो रह गया।

ऑल टाइम हाई से ₹20 हजार सस्ता हुआ सोना

इस साल की शुरुआत में सोने ने जबरदस्त तेजी दिखाई थी और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था जो बढ़ते-बढ़ते 29 जनवरी 2026 को 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली और ग्लोबल बाजारों में बदलते संकेतों के चलते सोने में लगातार दबाव बना रहा। मौजूदा समय में सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 20 हजार रुपए नीचे कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: MP EV Ranking : EV नीति बनाने वाला मप्र पहला राज्य होने के बाद भी देश में रैंकिंग में 23वें नंबर पर

चांदी में और बड़ी गिरावट

चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल के अंत में 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। इसके बाद तेजी के दौर में यह 29 जनवरी 2026 को 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। लेकिन पिछले चार महीनों में चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा कीमत 2.63 लाख रुपए प्रति किलो है जो इसके ऑल टाइम हाई से करीब 1.23 लाख रुपए कम है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 165 अंक गिरकर 23382 पर बंद, सेंसेक्स 508 अंक टूटा; FMCG सेक्टर में बिकवाली

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल बाजारों में निवेशकों की मुनाफावसूली, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अनिश्चितता के माहौल में सोना और चांदी अब भी सुरक्षित निवेश विकल्प माने जा रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts