PlayBreaking News

ग्वालियर:सिगोरा जंगल ऑपरेशन के हीरो बने DSP नागेंद्र, रुस्तमजी अवॉर्ड के लिए चयनित

ग्वालियर में सिगोरा जंगल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर DSP नागेंद्र ने बहादुरी की नई मिसाल कायम की है। उनकी इस अदम्य साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें प्रतिष्ठित रुस्तमजी अवॉर्ड हेतु चयनित किया गया है।
Follow on Google News
सिगोरा जंगल ऑपरेशन के हीरो बने DSP नागेंद्र, रुस्तमजी अवॉर्ड के लिए चयनित

भिंड-मुरैना अंचल के कुख्यात और 50 हजार रुपए के इनामी डकैत जंडेल गुर्जर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने ग्वालियर के डीएसपी क्राइम ब्रांच एवं वर्तमान सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा के बाद विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर नागेंद्र सिंह सिकरवार को परम विशिष्ट श्रेणी में यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक रिवॉल्वर और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

सिगोरा के जंगल में हुई थी मुठभेड़

भंवरपुरा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी डकैत जंडेल गुर्जर को पुलिस ने सिगोरा के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा था। पुलिस को देखते ही आरोपी ने देशी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा था।

आरोपी पर दर्ज हैं दो दर्जन से ज्यादा मामले

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जंडेल गुर्जर के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट और नकबजनी समेत करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है मनीष पटेल! ‘रील वाइफ’ अमृता सिंह को मिल रही धमकियां; पूछा- क्या FIR करूं?

टीम लीडर की बहादुरी बनी सम्मान की वजह

जंडेल गुर्जर की गिरफ्तारी सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की थी। इस साहसिक और जोखिमपूर्ण कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय ने उत्कृष्ट पुलिस कार्य मानते हुए रुस्तमजी पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। यह सम्मान प्रदेश के चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को ही उनकी असाधारण सेवा, साहस और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: Sidhi Elephant Attack : हाथियों के हमले में बुजुर्ग दंपती की मौत, विस्थापन न होने से ग्रामीणों का हंगामा

2017 बैच के अधिकारी हैं नागेंद्र सिकरवार

नागेंद्र सिंह सिकरवार वर्ष 2017 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई इनामी और कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाई है। रुस्तमजी पुरस्कार के लिए उनका चयन ग्वालियर पुलिस के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts