नर्मदा स्वच्छता अभियान :मंत्री प्रहलाद पटेल ने पूर्व विधायक भाई, समर्थकों के साथा नर्मदा में खुद उतरकर की सफाई

अमरकंटक में चले नर्मदा स्वच्छता अभियान में तीन दिन में कई टन कचरा और जलकुंभी निकले।इस अभियान के दौरान प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और उनके भाई पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल ने खुद नर्मदा नदी में उतरकर सफाई की।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने पूर्व विधायक भाई, समर्थकों के साथा नर्मदा में खुद उतरकर की सफाई
मंत्री पहलाद पटेल नर्मदा स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

जबलपुर। आमतौर पर सरकार के कार्यक्रमों पर अक्सर साथ दिखने वाले दो सगे भाई एक प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल इस बार नर्मदा नदी की स्वच्छता के लिए एक साथ पानी में उतरे और ग्रामीणों के साथ मिलकर कई टन कचरा और जलकुंभी को साफ कर अपने संकल्प को पूरा किया।

ग्रामीणों के साथ मिलकर पुष्कर डैम में चलाया अभियान

प्रदेश का पावन अमरकंटक धाम जिसे मां रेवा (नर्मदा) नदी  की उद्गम स्थली कहा जाता है इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए पटेल परिवार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुष्कर डैम में एक विशाल जन-अभियान चलाया। निर्विकार पथ एवं मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 29 से 31 मई तक चले स्वच्छता अभियान में मंत्री पटेल और उनके भाई ने सेवादारों के साथ मिलकर नदी में उतर कर खुद जलकुंभी और कचरे को साफ किया। श्रमदान के इस अभियान में गोटेगांव, नरसिंहपुर, सागर, दमोह सहित अन्य जिलों से करीब 250 सेवादारों ने इसमें उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026 : 57 दिन की यात्रा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर, दोनों रास्ते से आ-जा सकेंगे श्रद्धालु

सोशल मीडिया पर वायरल है अभियान की फोटो

अमरकंटक में चलाए गए इस अभियान में नेतृत्व कर सफाई करने नदी में उतरे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और उनके (पूर्व विधायक) भाई जालम सिंह की सफाई करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनके समर्थक उनके इस अभियान को नर्मदा के अन्य घाटों पर भी इसी तरह चलाकर सफाई करने का संकल्प ले रहे हैं।

उद्गम स्थली तो स्वच्छ होनी ही चाहिए : प्रहलाद पटेल

अभियान को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मां रेवा (नर्मदा नदी) की उद्गम स्थली तो स्वच्छ होनी ही चाहिए। पुष्कर डैम के घाट पर हम सबने मिलकर अपने संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है। हर वर्ष घाट पर यह अभियान चलेगा। प्रदेशवासियों से पूर्व विधायक जालम सिंह ने अपील की है कि सभी संकल्पित होकर जब नदी को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आएंगे तो निश्चित ही नदी प्रदूषण से मुक्त होगी।

ये भी पढ़ें: UCC की ओर बढ़ा मध्यप्रदेश! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- जनता दे अपनी राय और सुझाव

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts