PlayBreaking News

Water Alert :भोपाल में 2 और 3 जून को 75 इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बंद, कोलार लाइन में होगा सुधार कार्य

भोपाल के कोलार लाइन से जुड़े करीब 75 इलाकों में 2 और 3 जून को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। कोलार ग्रेविटी मेन लाइन में मरम्मत कार्य के चलते जलापूर्ति प्रभावित होगी। नगर निगम ने नागरिकों से पानी का पर्याप्त भंडारण करने की अपील की है और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
Follow on Google News
भोपाल में 2 और 3 जून को 75 इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बंद, कोलार लाइन में होगा सुधार कार्य

भोपाल के कोलार लाइन से जुड़े करीब 75 इलाकों में 2 और 3 जून को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम के अनुसार, कोलार ग्रेविटी मेन लाइन में जरूरी सुधार कार्य किए जाने के कारण जलापूर्ति बंद रहेगी।

24 घंटे चलेगा मरम्मत कार्य

नगर निगम ने बताया कि कोलार ग्रेविटी मेन लाइन में सुधार का काम 2 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगा और 3 जून को सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा।

इस दौरान दोनों दिन संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम जरूरत पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराएगा।

जोन-3 के इन क्षेत्रों में रहेगा असर

नारियलखेड़ा, रेजीमेंट रोड, शाहजहांनाबाद, मुर्गी बाजार, रामनगर, रेशम केंद्र, पूर्वी और पश्चिमी निशातपुरा सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

जोन-4 के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

चौकसे नगर, ग्रीन पार्क, इंदिरा सहायता नगर, डीआईजी बंगला, शांति नगर, सिंधी कॉलोनी, भोपाल टॉकीज, हमीदिया रोड और संगम टॉकीज क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

जोन-5 के क्षेत्रों पर भी असर

मोती मस्जिद, गिन्नौरी, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, मंगलवारा, काली मंदिर, इस्लामपुरा, सेंट्रल लाइब्रेरी और छावनी क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

जोन-6 के इन इलाकों में रहेगी परेशानी

1100 क्वार्टर्स, शाहपुरा, त्रिलंगा, ई-7 अरेरा कॉलोनी, पंचशील नगर, श्याम नगर और 12 नंबर मल्टी सहित कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।

जोन-7 में भी जलापूर्ति बाधित

तुलसी नगर, माता मंदिर, चक्की चौराहा और शिवाजी नगर के रहवासियों को भी दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जोन-8 के कई बड़े इलाके प्रभावित

चार इमली, चूना भट्टी, कोलार बस्ती, दुर्गा नगर, पंपापुर, राहुल नगर बस्ती, राहुल नगर मल्टी, वैशाली नगर, सुरूचि नगर, निवेश नगर, नेहरू नगर, कोटरा सुल्तानाबाद, नया बसेरा, अंबेडकर नगर और गवर्नमेंट क्वार्टर्स कोटरा सुल्तानाबाद समेत कई इलाकों में जलापूर्ति बंद रहेगी।

जोन-10 में भी नहीं होगी सप्लाई

एमपी नगर जोन-2, अरेरा कॉलोनी, ई-1 से ई-7 तक के क्षेत्र, ईश्वर नगर, गुलमोहर कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, भरत नगर, सांई बाबा बोर्ड और जनता क्वार्टर्स में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

नगर निगम की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें। आवश्यकता होने पर टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts