महिला एशिया कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। यह भारत का महिला एशिया कप में आठवां खिताब है। टीम की इस शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।
श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता खिताब
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने आठवीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी जीती।
टीम इंडिया की इस जीत के बाद खिलाड़ियों को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की तारीफ की।
पीएम मोदी ने महिला टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, निरंतरता और जज्बे का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल! एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बा देखने को मिला। यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और ज्यादा खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भारतीय महिला टीम को एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार खेल दिखाया और सभी मैच जीते।
राष्ट्रपति ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन की ऐसी ही कई और प्रेरणादायक कहानियां रचेगी।
द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, "महिला T20 एशिया कप चैंपियनशिप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के सभी सदस्यों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार खेल दिखाया और सभी मैच जीते, उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। वे हमारे युवाओं, खासकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं। मुझे यकीन है कि वे सफलता और बेहतरीन प्रदर्शन की और भी कई प्रेरणादायक कहानियां रचेंगी।"
अमित शाह बोले- भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय महिला टीम को एशिया कप जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की है। अमित शाह ने आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के शानदार दबदबे का जिक्र करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देश को रोमांचित किया और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का रास्ता बनाया। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल की है। आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर हमारी चैंपियन खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार दबदबे से आपने देश को रोमांचित किया है और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।"
आठवीं बार भारत ने जीता महिला एशिया कप
श्रीलंका को 72 रन से हराने के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि पर देश के शीर्ष नेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के जज्बे और निरंतरता को सराहा, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमित शाह ने भी इस जीत को देश के लिए गर्व का मौका बताया।




















