PlayBreaking News

‘जो भी CM बनेगा, उसको गोली मार दूंगा…’ हरियाणा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, एक शख्स गिरफ्तार

Follow on Google News
‘जो भी CM बनेगा, उसको गोली मार दूंगा…’ हरियाणा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, एक शख्स गिरफ्तार
जींद। हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इससे पहले ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल गई। जींद जिले के जुलाना में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर 'जान से मारने की धमकी' देने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

‘जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा’

जुलाना थाना प्रभारी मुरारीलाल ने बताया कि महताब सिंह ने शिकायत दी है। शिकायत के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि गांव देवराड़ निवासी अजमेर ने यह धमकी भरा मैसेज भेजा था। उसने लिखा- ''अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई, तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। वही बात होगी, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। जानकारी के मुताबिक, शख्स ने शराब के नशे में ग्रुप में यह बात लिखी है। होश में आने के बाद उन्होंने मैसेज डिलीट कर दिया और अपनी गलती भी मान ली। गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

जुलाना से विनेश फोगाट को मिली जीत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराकर जुलाना विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे सैनी

हरियाणा में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। ये भी पढ़ें- 15 नहीं अब 17 अक्टूबर को CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी; PM मोदी, अमित शाह भी रहेंगे मोजूद
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts