Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chaitanya Baghel : कौन हैं चैतन्य बघेल? रियल एस्टेट कारोबारी से किसान और अब आरोपी

Chaitanya Baghel : कौन हैं चैतन्य बघेल? रियल एस्टेट कारोबारी से किसान और अब आरोपी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Who is Chaitanya Baghel। छत्तीसगढ़ में सामने आए 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर रेड मारी है। इस कार्रवाई में ईडी ने उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

    कौन हैं चैतन्य बघेल?

    चैतन्य बघेल, भूपेश बघेल के बेटे हैं। राजनीति में उनकी अभी कोई सक्रिय भूमिका नहीं है, लेकिन वे कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। 2018 से 2023 के बीच, जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, उस समय चैतन्य के राजनीति में आने की चर्चा थी। 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उनकी एंट्री टल गई। पहले चैतन्य रियल एस्टेट में थे, अब पारिवारिक खेती का काम संभाल रहे हैं।

    ईडी ने चैतन्य को क्यों किया गिरफ्तार?

    ईडी को जांच में पता चला कि शराब घोटाले का पैसा चैतन्य और उनके करीबियों की प्रॉपर्टी में लगाया गया। इसी के चलते चैतन्य को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मेयर ऐजाज ढेबर के भाई, पूर्व IAS अनिल टूटेजा और आबकारी विभाग के पूर्व MD पर भी कार्रवाई की है।

    क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

    यह घोटाला भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते 2018-2023 के बीच हुआ। आरोप है कि सरकारी शराब की बिक्री में बड़ी धांधली हुई। 61 लाख पेटी अवैध शराब बेची गई, जिससे 3200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। आरोपियों ने इस पैसे से रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts