Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 साल से तालाब में रह रहा 16 साल का लड़का, करतब या रिकॉर्ड बनाने की कोशिश, वजह जानकर चौंक जाएंगे

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 16 साल का इकबाल शेख पिछले करीब पांच साल से तालाब में ज्यादातर समय गुजार रहा है। उसका कहना है कि पानी से बाहर आते ही शरीर में तेज जलन होती है, जबकि पानी में राहत मिलती है। लंबे समय तक पानी में रहने से उसकी सेहत पर असर भी दिखने लगा है। जानिए पूरी कहानी और स्थानीय लोगों की चिंता।
5 साल से तालाब में रह रहा 16 साल का लड़का, करतब या रिकॉर्ड बनाने की कोशिश, वजह जानकर चौंक जाएंगे
मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 16 साल का इकबाल शेख पिछले करीब पांच साल से तालाब में ज्यादातर समय गुजार रहा है।

क्या कोई इंसान कई दिनों तक लगातार पानी में रह सकता है? आमतौर पर इसका जवाब शायद ‘नहीं’ होगा। लेकिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से सामने आई 16 साल के इकबाल शेख की कहानी हर किसी को हैरान कर रही है। इकबाल पिछले करीब 5 साल से अपना ज्यादातर समय तालाब के पानी में गुजार रहा है। इकबाल के लिए तालाब में रहना कोई करतब या रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं है। बल्कि यह उसकी मजबूरी बन चुकी है। उसका कहना है कि जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, उसके शरीर में तेज जलन होने लगती है। वहीं, पानी में उतरते ही उसे राहत महसूस होती है। इसी वजह से वह कई बार लगातार चार-पांच दिन तक पानी में रहता है। कभी-कभी यह सिलसिला करीब सात दिनों तक भी चलता है। कई बार वह दिन-रात तालाब में ही गुजार देता है।

आखिर शरीर में क्या परेशानी है?

इकबाल की स्थिति को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उसके शरीर में ऐसी कौन-सी परेशानी है, जिसकी वजह से पानी में रहने पर उसे राहत मिलती है। इसका सही जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। डॉक्टरों की मेडिकल जांच के बाद ही पता चल सकता है कि इकबाल को किस तरह की समस्या है और पानी में रहने से उसे राहत क्यों मिलती है।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में फैली आग! रियाद की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

लंबे समय तक पानी में रहने का असर

लगातार कई दिनों तक पानी में रहने का असर अब इकबाल के शरीर पर भी दिखाई देने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसके हाथ-पैर और शरीर की त्वचा काफी सफेद पड़ गई है। उसे सर्दी-खांसी की शिकायत भी रहने लगी है। यानी जिस पानी में इकबाल को राहत मिलती है, वही पानी लंबे समय में उसकी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसके बावजूद वह पानी से बाहर ज्यादा देर रहना नहीं चाहता और वापस तालाब में चला जाता है।

इलाज के लिए पैसे की परेशानी

इकबाल की समस्या को समझने के लिए मेडिकल जांच और उचित इलाज जरूरी है। लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सकें। यही वजह है कि समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। इलाज के अभाव में इकबाल फिर तालाब का रुख कर लेता है, जहां उसे कम से कम कुछ समय के लिए राहत महसूस होती है।

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में महिला की मौत पर हंगामा, कलेक्ट्रेट में परिजनों ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश

इकबाल को देखने पहुंच रहे लोग

इकबाल की कहानी अब पूरे इलाके में फैल चुकी है। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने तालाब के किनारे पहुंच रहे हैं। स्कूली बच्चे भी वहां आते हैं और उससे बात करने की कोशिश करते हैं। कई लोग अपनी तरफ से इकबाल की मदद भी कर रहे हैं। कोई उसके लिए बिस्किट लेकर आता है तो कोई चिउड़ा या खाने-पीने की दूसरी चीजें देता है। लोग उसकी परेशानी देखकर चिंतित हैं, लेकिन असली समाधान अभी भी मेडिकल जांच और इलाज में ही है।

16 साल की उम्र में पानी बना जिंदगी

जहां इकबाल की उम्र के बच्चे स्कूल, दोस्तों और खेलकूद में अपना समय बिताते हैं, वहीं उसका ज्यादातर वक्त तालाब में गुजर रहा है। पिछले करीब पांच साल में पानी उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। अब स्थानीय लोगों की चिंता इस बात को लेकर है कि अगर इकबाल इसी तरह कई-कई दिन पानी में रहता रहा तो उसकी सेहत पर आगे क्या असर पड़ेगा। क्या उसे त्वचा से जुड़ी कोई बीमारी है? क्या पानी में रहने से उसे किसी खास वजह से राहत मिलती है? या इसके पीछे कोई दूसरी मेडिकल समस्या है? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई में वेलनेस स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

तालाब में तैरता एक बड़ा सवाल

इकबाल की कहानी को सिर्फ एक हैरान करने वाली घटना मानकर छोड़ देना शायद सही नहीं होगा। वह अभी सिर्फ 16 साल का है और उसकी स्थिति को समझने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद जरूरी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इकबाल की जल्द से जल्द पूरी मेडिकल जांच कराई जाए, उसकी बीमारी की सही वजह सामने आए और उसे ऐसा इलाज मिले, जिससे उसे तालाब में रहने के लिए मजबूर न होना पड़े। फिलहाल इकबाल फिर तालाब में है। किनारे पर लोग उसे देख रहे हैं। कोई बिस्किट लेकर आया है तो कोई चिउड़ा। लेकिन तालाब के बीच एक सवाल अब भी तैर रहा है, आखिर ऐसा क्या है, जो 16 साल के इकबाल को पांच साल से पानी के बाहर की जिंदगी से दूर रखे हुए है। इसका जवाब शायद सही मेडिकल जांच में छिपा है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts