Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीलीभीत में महिला की मौत पर हंगामा, कलेक्ट्रेट में परिजनों ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश

पीलीभीत में निजी अस्पताल में हाथ के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। डीएम-सीएमओ से बातचीत विफल होने पर परिजनों ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते उन्हें रोक लिया। परिवार आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की मांग कर रहा है।
पीलीभीत में महिला की मौत पर हंगामा, कलेक्ट्रेट में परिजनों ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। महिला के परिजन न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जिलाधिकारी और सीएमओ से बातचीत के बाद जब उन्हें कोई ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला, तो परिजन नाराज हो गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते डीजल की केन छीनकर उन्हें रोक लिया।

ऑपरेशन के दौरान हुई थी महिला की मौत

मामला 2 अगस्त का है। पीलीभीत की रहने वाली पूनम अवस्थी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, हाथ के ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने इसकी वजह कार्डियक अरेस्ट बताई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने अस्पताल और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

डीएम और सीएमओ से मिलने पहुंचे थे परिजन

सोमवार को पूनम अवस्थी के बेटे अमन अवस्थी, अनुराग अवस्थी और दामाद मुनीश समेत कई लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिजनों ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और सीएमओ डॉ. बीसी पंत से मुलाकात कर आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल को सील करने की मांग की। बातचीत के दौरान सीएमओ ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक अस्पताल को सील नहीं किया जाएगा। यह सुनकर परिजन नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

Breaking News

पुलिस से हुई धक्कामुक्की

वार्ता के बाद कुछ परिजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। काफी कोशिश के बाद पुलिस ने परिजनों के हाथ से डीजल से भरी केन छीन ली। इसके बाद परिजन कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

डॉक्टरों की गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की मांग

परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग आरोपी डॉक्टरों को बचाने की कोशिश कर रहा है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं होती और अस्पताल को सील नहीं किया जाता, तब तक वे कलेक्ट्रेट से नहीं हटेंगे। मामले को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Durg Bhilai: भिलाई में वेलनेस स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दो डॉक्टरों के खिलाफ पहले ही दर्ज है केस

पूनम अवस्थी के बेटे अनुराग अवस्थी की शिकायत पर अस्पताल संचालक डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा और महिला के हाथ का ऑपरेशन करने वाले डॉ. अक्षत पांडे के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts