PlayBreaking News

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पंडाल में लगेगी सीएम ममता की मूर्ति, भाजपा बोली- उनके हाथ निर्दोष बंगालियों के खून से रंगे हैं

Follow on Google News
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी के बागुईहाटी इलाके में नज़रूल पार्क उन्नयन समिति द्वारा मां दुर्गा के साथ ही राज्य की सीएम ममता बनर्जी की एक मूर्ति लगाने का फैसला लिया गया है। समिति के इस फैसले पर अब विवाद शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टी भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में जिस भी राजनेता ने अपना आदर्श बनाया है, उसे विनाश का सामना करना पड़ा है। वहीं भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में चुनाव के पश्चात हुई भीषण हिंसा के बाद ममता बनर्जी के हाथों में निर्दोष बंगालियों का खून है।

कोलकाता थीम पर आया विचार

सीएम ममता की मूर्ति को जाने-माने क्ले मॉडलर मिंटू पाल अपने कुमारतुली स्टूडियो में फाइबरग्लास की मूर्ति बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विचार कोलकाता में होने वाली थीम पूजा से आया है, इसलिए थीम पूजा के समय सभी क्लब चाहते हैं कि क्लब आगे बढ़े और कुछ नया दिखाए। तो उन्होंने मुझसे बात की है। मैंने बताया कि क्यों न सीएम को मां दुर्गा के रूप में चित्रित किया जाए, क्योंकि वह बंगाल, बंगाल के लोगों, बंगाली समाज के लिए 'कन्याश्री', 'जुबोश्री', 'स्वास्थ्य साथी’, 'लखीर भंडार' जैसी योजनाएं लाई हैं।

परियोजनाओं का चित्रण किया जाएगा

उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। किसी भी सीएम ने समाज के लिए इस तरह से काम नहीं किया है, वह जो भी प्रोजेक्ट ममता लेकर आई हैं, वह कोई नहीं लाया। अब बंगाल की पूजा समिति लोगों को अपने काम को लोगों के सामने लाने के लिए कि ममता जी ने ये काम किया है और उन्हें देवी का रूप माना जाता है। मिंटू पाल ने बताया कि सीएम की मूर्ति के दस हाथों में हथियार रखने के बजाय, कन्याश्री, स्वस्थ साथी, रूपश्री, सबुज साथी और लखीर भंडार जैसी परियोजनाओं का चित्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजक उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित विकास परियोजनाओं के बारे में बताना चाहते हैं।

विपक्ष ने साधा निशाना

सीएम ममता की मूर्ति पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि जिसने भी हमारे देवी-देवताओं का अनादर करने का प्रयास किया है और जो लोग अपने समर्थकों के माध्यम से खुद को भगवान मानते हैं, वे राजनीति में लंबे समय तक स्थिर नहीं रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद की भीषण हिंसा के बाद ममता बनर्जी के हाथों में निर्दोष बंगालियों का खून है। यह देवी दुर्गा का अपमान है। ममता बनर्जी को इसे रोकना चाहिए। वह हिंदुओं की संवेदनाओं को आहत कर रही हैं।

क्या बोले टीएमसी विधायक

वहीं इस मामले पर टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने कहा की बंगाल की दीदी ने एक मां तरह बंगाल की रक्षा की है। बंगाल में हमारे पास एक गीत है। पत्थर में नाम लिखोगे तो समय के साथ ढल जाएगा, नाम दिल में लिखोगे तो दिल में रहेगा। ऐसे ही ममता की मूर्ति नहीं रहेगी, लेकिन वह हमारे दिलों में रहेगी। बंगाल की 10 करोड़ जनता के दिलों में बसने वाली सीएम का नाम ममता बनर्जी है। मित्रा ने कहा कि हमने देखा है कि लोगों ने असुरों और दानवों के चेहरे पर नरेंद्र मोदी का चेहरा चिपका दिया है। हम कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि यह उनकी पसंद है। यह लोकतंत्र है और लोग वही करते हैं जो वे चाहते हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts