Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आसमान से आफत! 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में 70 KM की रफ्तार से तूफान

6 सितंबर को दिल्ली, MP, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। कई इलाकों में 60-70 KM तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आसमान से आफत! 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में 70 KM की रफ्तार से तूफान

मानसून की सक्रियता के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी 6 सितंबर 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं बिहार में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की आशंका जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। वहीं उत्तर और पूर्वी राज्यों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। तेज आंधी से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है।

14 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों में अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

MP और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले और यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

बिहार में 70 KM की रफ्तार से चल सकती है तूफानी हवा

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, सिवान, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान की आशंका भी जताई गई है। पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

X Post

दिल्ली में देर शाम तक आंधी-बारिश

राजधानी दिल्ली में आज देर शाम तक तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड में 6 से 8 सितंबर तक भारी बारिश

झारखंड में 6 से 8 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रांची, रामगढ़, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला और गुमला में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Breaking News

हरियाणा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हरियाणा के फरीदाबाद, जींद, कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पलवल में बारिश और आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और बागेश्वर में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। यहां तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में 70 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रियासी, राजौरी, रामबन, कुलगाम, पुंछ, पुलवामा और कुपवाड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में बारिश ने मचाई आफत, डैम के गेट खुले, कहीं सड़क बंद तो कहीं मकान ढहा, 15 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Featured News

पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान में भी अलर्ट

पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, कोलकाता, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंजाब के लुधियाना, कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। राजस्थान के झुंझुनू, टोंक, बारां, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, अलवर, झालावाड़, जैसलमेर, करौली, उदयपुर, सवाई माधोपुर और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए खासकर उन इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है, जहां तेज बारिश, आंधी, आकाशीय बिजली या पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बताया गया है। आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ सकता है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts