Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हमने तो बरसों इंतजार किया, कुछ देर और जाग लेते लल्ला

रात में पट बंद होने के बाद हजारों भक्त मंदिर के द्वार पर रुके रहे
हमने तो बरसों इंतजार किया, कुछ देर और जाग लेते लल्ला

अयोध्या से मयंक तिवारी। सोमवार को प्रभु श्रीराम लला के दर्शन का पहला दिन उनके लिए तो आनंददायक रहा, जिन्हें दर्शन हो गए। मगर रात में पट बंद होने से हजारों लोग जो दर्शन के लिए कतारों में थे, निराश हो गए। धनबाद की सीमा कुशवाहा ने कहा, हमने तो बरसों इंतजार किया, लल्ला कुछ देर और जाग लेते तो हमें भी दर्शन हो जाते। प्रयागराज की सुमित्रा उपाध्याय, जबलपुर की सौम्या ठाकुर समेत कई ऐसे श्रद्धालु थे, जो दर्शन न मिलने से कुछ निराश थे। अब उन्हें सुबह का इंतजार है। उनका कहना है कि रामलला के दर्शन तो करके ही जाएंगे।

होटल फुल,10 किमी पहले से रोड डायवर्ट

बता दें, बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां पहुंच रहे हैं। अयोध्या में सभी होटल फुल हैं। यहां रुकने के लिए आने वालों को निराशा का सामना करना पड़ा। लोग आश्रमों या धर्मशालाओं में भी पहुंच रहे हैं। मगर यहां पर भी मुश्किल है। तुलसी वन में बड़ीसंख्या में लोग खुले में रुके हैं। वहीं अयोध्या पहुंचने के 10 किमी पहले से ही प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचना और कठिन हुआ। हालांकि सभी तरह की असुविधाओं के बावजूद इन पर आस्था भारी है। रामलला के दर्शन करने के दौरान लोग भावुक भी दिखे,कइयों की अश्रुधारा बहती दिखी। राम नाम के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts