Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या सच में हो गई दूसरी शादी?वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका की लाल जोड़े में तस्वीरें वायरल

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाल जोड़े में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे एक रहस्यमयी शख्स के साथ दुल्हन के अंदाज में नजर आ रही हैं।
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका की लाल जोड़े में तस्वीरें वायरल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाया था। चंद्रिका का कहना था कि उनके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है और उनके पास इसके पुख्ता सबूत भी हैं। इस आरोप के बाद से ही दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगी थीं और सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चा में रहा।

    ‘FINALLY’ लिखकर शेयर की तस्वीरें

    अब 10 फरवरी को चंद्रिका एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह उनकी कुछ नई तस्वीरें हैं, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में चंद्रिका लाल रंग के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। उनके साथ एक शख्स भी खड़ा है, जिसने शेरवानी पहनी हुई है और वह दूल्हे के अंदाज में दिख रहा है।

    Uploaded media

    तस्वीरों में चंद्रिका उस शख्स का हाथ थामे नजर आ रही हैं और दोनों की बॉडी लैंग्वेज देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी शादी का सीन हो। चंद्रिका ने इन तस्वीरों के साथ सिर्फ एक शब्द का कैप्शन लिखा फाइनली। इस एक शब्द ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

    क्या सच में हो गई दूसरी शादी?

    इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या चंद्रिका ने सच में दूसरी शादी कर ली है। हालांकि तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर या गले में मंगलसूत्र साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है।

    फिलहाल इस पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है। जब तक चंद्रिका खुद इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहतीं, तब तक इन तस्वीरों को लेकर सिर्फ अंदाजे ही लगाए जा रहे हैं।

    Uploaded media

    सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

    चंद्रिका की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बच्चे को लेकर चिंता जताई और कहा कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा असर उसी पर पड़ेगा।

    सच्चाई का इंतजार

    फिलहाल चंद्रिका की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई क्या है। क्या यह सच में दूसरी शादी है या सिर्फ किसी शूट का हिस्सा इसका खुलासा तभी होगा जब चंद्रिका खुद सामने आकर इस पर बयान देंगी।
    तब तक सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts