People's Update
Tuesday, April 21, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 21, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने
    राष्ट्रीय
    बिहार

    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट

    Publish Date: 17 Aug 2025, 3:29 PM (IST)Updated On: 16 Sep 2025, 3:26 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट
    ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, तेजस्वी ने कहा- वोट चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा; विपक्ष एकजुट

    सासाराम से शुरू हुई राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक मंच पर नजर आए और केंद्र सरकार, बीजेपी तथा चुनाव आयोग पर जमकर बरसे। सभा में मौजूद भीड़ के बीच महागठबंधन के नेताओं ने इस यात्रा को संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।

    राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई है

    सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि संविधान को बचाने का आंदोलन है। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया कि वे देश के संविधान को मिटाने पर आमादा हैं। राहुल ने कहा कि जहां भी चुनाव होते हैं, बीजेपी सत्ता हासिल कर लेती है, लेकिन यह सिर्फ जनता के समर्थन से नहीं बल्कि वोट चोरी और हेरफेर की वजह से होता है।

    Twitter Post

     

    उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ओपिनियन पोल में महागठबंधन की जीत दिखाई गई थी, लोकसभा चुनाव में भी महागठबंधन को जनता का समर्थन मिला, लेकिन चार महीने बाद उसी क्षेत्र में वे हार गए। जांच कराने पर सामने आया कि एक करोड़ नए वोटर अचानक वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए। राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर नए वोटर कहां से आ गए और क्यों हर बार यह खेल विपक्षी दलों के खिलाफ ही होता है।

    गरीबों का वोट ही सबसे बड़ा हथियार

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में गरीब और कमजोर तबके की बात करते हुए कहा कि उनके पास केवल वोट का अधिकार है। यही उनका असली हथियार है, जिसे बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर छीनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता वोट चोरी नहीं होने देगी और यह चुनाव आयोग को भी साफ तौर पर समझना चाहिए।

    चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

    राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर पक्षपाती रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग इलेक्ट्रॉनिक डेटा क्यों नहीं जारी करता, क्यों ऐसी वोटर लिस्ट दी जाती है जिसे मशीन से नहीं पढ़ा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग जानबूझकर CCTV फुटेज नहीं देता ताकि वोटिंग में हुई गड़बड़ियों के सबूत सामने न आ सकें। राहुल ने न्यायपालिका से अपील की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आए।

    राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के धन को 5-6 बड़े अरबपतियों को सौंप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की पूरी संपत्ति कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के पास पहुंचाई जा रही है और आम जनता को केवल वादों के सहारे छोड़ दिया गया है।

    जाति जनगणना पर भरोसा नहीं

    राहुल गांधी ने जाति जनगणना के मुद्दे को भी सभा में उठाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दबाव में आकर इसे कराने की बात कही है, लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि ऐसा कभी नहीं होगा। राहुल ने वादा किया कि महागठबंधन सत्ता में आएगा तो 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और जाति जनगणना पूरी ईमानदारी से कराई जाएगी।

    तेजस्वी यादव बोले- वोट की चोरी नहीं, डाका डाला जा रहा

    सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज के हालात लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि जनता से उनकी सरकार चुनने की आजादी छीनी जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि यह सिर्फ वोट चोरी नहीं है बल्कि लोकतंत्र पर डाला गया डाका है।

    उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां से कोई भी ताकत लोगों के अधिकार छीनने में सफल नहीं हो सकती। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पहले नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं और आने वाले दिनों में यही खेल पेंशन और राशन कार्ड में भी किया जाएगा। मोदी सरकार बिहार की जनता को चूना लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन बिहार की जनता चूना खाने वालों में नहीं बल्कि खिलाने वालों में है।

    बीजपी को सत्ता में नहीं आने देना है- लालू यादव

    काफी समय बाद जनसभा में आए लालू प्रसाद यादव ने भी मोदी सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि चोरों को हटाइए और बीजेपी को सत्ता से बाहर कीजिए। लालू ने कहा कि किसी भी कीमत पर बीजेपी को सत्ता में आने नहीं देना है।

    उन्होंने महागठबंधन की एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बीजेपी को उखाड़ फेंकना होगा। लालू का यह बयान सभा में मौजूद भीड़ ने जोरदार नारों से स्वागत किया।

    खड़गे का आरएसएस पर हमला

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में आरएसएस और बीजेपी को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया। इसके विपरीत, उनके लोग अंग्रेजों से नौकरी मांगते थे। खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे संगठनों की आज प्रधानमंत्री तारीफ करते हैं।

    Twitter Post

     

    खड़गे ने यह भी कहा कि बिहार में करीब 65 लाख गरीब और मजदूरों के वोट काट दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए जनता से अपील की कि संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए महागठबंधन का साथ दें।

    ये भी पढ़ें: 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर पर बवाल, विवेक अग्निहोत्री के आरोपों पर कोलकाता पुलिस और टीएमसी ने दी सफाई

    क्या है यात्रा का रूट

    ‘वोट अधिकार यात्रा’ 16 दिनों में 20 जिलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इसका समापन होगा। यात्रा की शुरुआत सासाराम से हुई और अब यह औरंगाबाद पहुंचेगी जहां राहुल गांधी किसानों से मुलाकात करेंगे।

    जनसभा के दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। महागठबंधन ने साफ किया कि यह यात्रा केवल चुनावी अभियान नहीं है बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।

    राहुल, तेजस्वी और लालू एक मंच पर आए नजर

    इस रैली और यात्रा से साफ हो गया कि बिहार में विपक्ष अब साझा मोर्चा बनाकर बीजेपी को चुनौती देने के मूड में है। राहुल, तेजस्वी और लालू एक मंच पर नजर आए और एक स्वर में बीजेपी को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। महागठबंधन की रणनीति यही है कि जनता को यह विश्वास दिलाया जाए कि अगर वोटों की हेराफेरी रोकी गई तो बीजेपी कहीं नहीं टिकेगी।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Constitution Protection

    Indian Opposition

    Vote Adhikar Yatra

    Election Fraud

    Opposition Unity

    Tejashwi Yadav

    Rahul Gandhi

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    Related Posts

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts

    'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

    बंगाल में चुनावी जंग तेज:'झालमुड़ी और मछली' पर सियासी संग्राम, ममता और बीजेपी आमने-सामने

    केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

    भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती:केरल में हुई संयुक्त समूह की बैठक, सीमा प्रबंधन पर बनी सहमति

    मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

    धार भोजशाला : मस्जिद पक्ष को मिलेगी 98 दिन के सर्वे की वीडियोग्राफी, ASI को गूगल ड्राइव पर अपलोड करने के निर्देश

    कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

    ‘नारी शक्ति वंदन’:कार्यक्रम  में महिला पत्रकारों ने रखी बेबाक आवाज, पीपुल्स ग्रुप ने उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

    3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

    इंदौर PWD कार्यालय में लोकायुक्त की कार्रवाई 3 अफसर ट्रैप में धरे, बिल पास करने मांगी थी 3.50 लाख की घूस

    वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

    सियासत तेज :वसुंधरा राजे का फर्जी लेटर वायरल, कांग्रेस IT सेल के 3 नेता हिरासत में

    भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

    Power Cut Alert!भोपाल के 20 इलाकों में बिजली कटौती, 4-6 घंटे रहेगी सप्लाई बंद

    ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    नए अवतार में Hyundai Venue Knight:ऑल-ब्लैक लुक और दमदार फीचर्स करेगा आकर्षित, जानें खूबियां

    सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    Share Market Today:सेंसेक्स में 753 अंक की तेजी, निफ्टी 24,577 पर बंद: FMCG और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

    जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....