विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा:1600°C पिघला लोहा मजदूरों पर गिरा, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मदद का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 1600°C पिघला लोहा मजदूरों पर गिरने से 8 की मौत। PM नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार सहायता देने का ऐलान किया।
Follow on Google News
1600°C पिघला लोहा मजदूरों पर गिरा, PM मोदी ने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख मदद का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में करीब 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में क्रेन की मदद से एक बड़े कंटेनर में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और उसमें भरा मोल्टन आयरन नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव अभियान तुरंत शुरू

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही तो दुर्घटना की वजह नहीं बनी।

PM मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Twitter Post

CM चंद्रबाबू नायडू ने लिया हालात का जायजा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर दुख जताया। वहीं राज्य की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने विशाखापट्टनम कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की बेल पर कल फैसला : समर्थन में छात्रों का मार्च; खान सर पर भी बढ़ा दबाव

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कई कर्मचारी नीचे काम कर रहे थे। ऐसे में अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं।

ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ अभियान: 15 जून तक चलेगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्वच्छता पखवाड़ा, जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts