Pati Patni Aur Woh 2 :पोस्ट-प्रोडक्शन की अड़चन में फंसी आयुष्मान खुराना स्टारर ‘पति पत्नी और वो 2’, रिलीज़ टली

आयुष्मान खुराना की मोस्ट-अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज़ पोस्टपोन कर दी गई है। अधूरा पोस्ट-प्रोडक्शन और एक गाने की शूटिंग बाकी होने के चलते मेकर्स ने यह फैसला लिया। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। नई रिलीज डेट जल्द घोषित होगी।
पोस्ट-प्रोडक्शन की अड़चन में फंसी आयुष्मान खुराना स्टारर ‘पति पत्नी और वो 2’, रिलीज़ टली
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड की मोस्ट-अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर दर्शकों को फिलहाल थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। आयुष्मान खुराना स्टारर यह फिल्म होली के रंग बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन ऐन मौके पर इसकी रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया गया है। वजह है फिल्म का अधूरा पोस्ट-प्रोडक्शन और एक अहम गाने की शूटिंग का बाकी रह जाना।

    मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाज़ी के मूड में नहीं

    फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाली हैं। पहले यह फिल्म 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाज़ी के मूड में नहीं हैं। उनका मानना है कि दर्शकों को एक परफेक्ट एंटरटेनर देना ज़्यादा ज़रूरी है, न कि अधूरी तैयारी के साथ फिल्म रिलीज़ करना।

    एक गाने की शूटिंग भी बाकी 

    फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ‘पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है और एक गाने की शूटिंग भी बाकी है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म हर लेवल पर एंटरटेनिंग हो, इसलिए रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।’ भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा द्वारा निर्मित और मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस का फुल पैकेज मानी जा रही है। 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नज़र आए थे। अब इसके सीक्वल से भी वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

    सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में भी बिजी हैं आयुष्मान

    मेकर्स ने साफ किया है कि नई रिलीज डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा, ताकि दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान आखिरी बार थिएटर में ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आए थे, जिसने अगस्त 2023 में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इसके अलावा वह इन दिनों सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में दिखाई देंगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts