PlayBreaking News

क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल ? CAS ने दिया बड़ा अपडेट

Follow on Google News
क्या विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल ? CAS ने दिया बड़ा अपडेट
पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने डिसक्वालीफिकेशन के खिलाफ CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील दायर की थी। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि, उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। इस मामले में CAS की तरफ से एक अपडेट सामने आया है। CAS ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानकारी दी है कि विनेश के मामले पर फैसला ओलिंपिक खत्म होने से पहले लिया जाएगा।

एक घंटे में फैसला देना संभव नहीं - CAS

CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) ने कहा कि विनेश के मामले में हम प्रोसेस तेजी से कर रहे हैं, लेकिन उनकी अपील पर एक घंटे में फैसला देना संभव नहीं है। इस मामले में सबसे पहले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग का पक्ष सुनना जरूरी है। इसका फैसला डॉ. एनाबेल बेनेट को लेना है, जो आज सभी पक्षों के साथ बैठक करेंगी। उम्मीद है कि ओलिंपिक खत्म होने से पहले वे अपने फैसले की घोषणा करेंगे।

सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में की अपील

विनेश ने संन्यास के ऐलान से पहले बुधवार (7 अगस्त) रात अपने डिसक्वालीफिकेशन के खिलाफ CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील दायर की थी। उन्होंने मांग की है कि, उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। विनेश ने इससे पहले फाइनल खेलने की मांग भी की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपील बदली और संयुक्त रूप से सिल्वर दिए जाने की मांग की। अगर CAS विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो IOC को विनेश को संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा।

अयोग्य करार होने के बाद लिया संन्यास

पेरिस ओलिंपिक 2024 में कुश्ती टूर्नामेंट के फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इसके बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा- “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी।” दरअसल, विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल मुकाबला का खेलना था, लेकिन उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक था। जिसके कारण उन्हें मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

CAS क्या है ?

कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) दुनिया भर में खेलों के लिए बनाई गई एक स्वतंत्र संस्था है। इसका काम खेल से जुड़े सभी कानूनी विवादों का निपटारा करना है। खेल-संबंधी विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने के लिए 1984 में अंतर्राष्ट्रीय निकाय की स्थापना की गई। इसका मुख्यालय लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर, सिडनी और लॉज़ेन में स्थित हैं। वर्तमान ओलंपिक मेजबान शहरों में अस्थायी अदालतें भी स्थापित की जाती हैं। ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat Love Story : नौकरी के समय हुआ प्यार, एयरपोर्ट पर की सगाई, शादी में लिए 8 फेरे ये भी पढ़ें- ‘नियम तो नियम हैं, अब कुछ नहीं हो सकता…’ रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने पर बोले UWW चीफ
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts