PlayBreaking News

श्योपुर:घायल मादा चीता KGP-11 की इलाज के दौरान मौत, कूनो चीता परियोजना को बड़ा झटका

श्योपुर में कूनो चीता परियोजना को बड़ा झटका लगा है, घायल मादा चीता KGP-11 की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले कई दिनों से उपचाराधीन थी और उसे बचाने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
Follow on Google News
घायल मादा चीता KGP-11 की इलाज के दौरान मौत, कूनो चीता परियोजना को बड़ा झटका

देश की महत्वाकांक्षी चीता परियोजना को एक और बड़ा झटका लगा है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान की 27 माह की भारतीय मूल की मादा चीता KGP-11 का शनिवार को पालपुर स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। मादा चीता पिछले कई दिनों से उपचाराधीन थी और उसे बचाने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

1 जून को घायल हालत में मिली थी मादा चीता

जानकारी के मुताबिक मादा चीता KGP-11 को 1 जून को मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र से घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और चीता परियोजना की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल पालपुर पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था।

विशेषज्ञों की कोशिशें भी नहीं बचा सकीं जान

अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी हालत पर नजर बनाए हुए थी और हरसंभव इलाज किया जा रहा था। बावजूद इसके शनिवार शाम मादा चीता ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से कूनो राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन और चीता परियोजना से जुड़े अधिकारियों में मायूसी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

चीता परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मादा चीता का पोस्टमार्टम 7 जून को किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: 3 साल तक क्लीनिक में रेप, फिर ब्लैकमेलिंग! महिला ने पति को बताई आपबीती, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

कूनो में अब 49 चीते बचे

मादा चीता KGP-11 की मौत के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की संख्या घटकर 49 रह गई है। इनमें 32 भारतीय मूल के चीते शामिल हैं। फिलहाल 19 चीते खुले जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं जबकि बाकी चीते निगरानी में रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: CG News छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून, 20 जून तक एंट्री के आसार; अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

अधिकारियों ने कहा- बाकी सभी चीते स्वस्थ

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में बाकी सभी चीतों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts