टला बड़ा हादसा :वाराणसी एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, आरोपी यात्री गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश एक यात्री के द्वारा की गई। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। जानिए क्यों यात्री ने ऐसा किया और अब उस पर क्या कार्यवाही हो सकती है
वाराणसी एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, आरोपी यात्री गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार देर शाम एक बड़ी घटना टल गई। मुंबई जाने वाली अकासा एयरलाइंस की एक उड़ान के दौरान एक यात्री ने अचानक फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। क्रू मेंबर ने फ्लाइट को तत्काल रोका गया और यात्री को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। इस वजह से यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई।

    इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश 

    बता दें कि, सोमवार शाम को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक अप्रिय घटना हुई, जब मुंबई जाने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट QP 1497 के उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। यह फ्लाइट शाम 6:45 बजे रवाना होने वाला था और एप्रन से रनवे की ओर बढ़ रहा था। तभी जौनपुर के गौरा बादशाहपुर निवासी यात्री सुजीत सिंह ने अचानक इमरजेंसी डोर खोलने का प्रयास किया। यह देखते ही क्रू मेंबर ने तुरंत रोका और पायलट को इसकी सूचना दी। 

    फ्लाइट हुई एक घंटा लेट

    पायलट ने फौरन एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क किया और फ्लाइट को वापस एप्रन पर ले जाया गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री सुजीत सिंह को विमान से उतारा और हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। इस पूरी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया के कारण फ्लाइट अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से यानी शाम 7:45 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सका।

    पुलिस पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ा

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यात्री सुजीत सिंह ने बताया कि उसने जानबूझकर नहीं बल्कि गलती से दरवाजा खोलने का प्रयास किया था। देर रात तक पूछताछ के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद, यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फ्लाइट की भी सुरक्षा जांच की गई जिसके बाद उसे आगे की यात्रा के लिए अनुमति मिली।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts