Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वंदे मातरम के 150 साल : मप्र के 10 शहरों में होंगे विशेष गायन कार्यक्रम 

भाजपा भी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर करेगी आयोजन 
वंदे मातरम के 150 साल : मप्र के 10 शहरों में होंगे विशेष गायन कार्यक्रम 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। बंकिम चंद चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर प्रदेशभर में आयोजन किए जाएंगे। ये कार्यक्रम शासन स्तर पर तो होंगे ही, साथ ही भारतीय जनता पार्टी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर इनका आयोजन करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में बुधवार को जानकारी दी। खंडेलवाल ने बताया कि वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर 7 नवंबर 2025 से 26 नवंबर तक वंदे मातरम के पूर्ण गायन के विशेष आयोजन किए जाएंगे। राजधानी भोपाल में प्रमुख आयोजन अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक पर होगा। देशभर में 150 स्थानों पर यह आयोजन होने हैं जिनमें से 10 स्थान मप्र में तय किए गए हैं। 

    संभाग मुख्यालयों पर शामिल होंगे मंत्री

    वंदे मातरम गायन के विशेष कार्यक्रम संभाग मुख्यालयों पर भी होंगे। इन स्थानों पर प्रदेश के मंत्री उपस्थित रहेंगे। खंडेलवाल ने बताया कि रीवा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नर्मदापुरम में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुरैना में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सागर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे। इसी तरह शहडोल में दिलीप जायसवाल, जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, इंदौर में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उज्जैन में कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल उपस्थित रहेंगे। 


    भोपाल में भाजपा कार्यालय, इंदौर में अहिल्या बाई स्मारक पर अयोजन 

    खंडेलवाल ने बताया कि शासन स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अलावा भाजपा सामाजिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों के साथ वंदे मातरम का अयोजन करेगी। भोपाल में यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय, इंदौर में देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक, नर्मदापुरम में सेठानी घाट, मुरैना में शहीद राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक, ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई बलिदान स्थल, सागर में रानी लक्ष्मीबाई स्मारक, रीवा और शहडोल में शहीद स्मारक, जबलपुर में राजा रघुनाथ शाह-शंकर शाह बलिदान स्थल, उज्जैन में महाकाल लोक में होगा।  कार्यक्रमों सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। गायन के अलावा स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।  

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts