वैंकूवर में भीषण हादसा : लैपू लैपू फेस्टिवल में तेज रफ्तार गाड़ी ने भीड़ को कुचला, कई लोगों की मौत

Follow on Google News
वैंकूवर में भीषण हादसा : लैपू लैपू फेस्टिवल में तेज रफ्तार गाड़ी ने भीड़ को कुचला, कई लोगों की मौत
कनाडा के वैंकूवर शहर में शनिवार रात एक बड़े सड़क उत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना शनिवार (26 अप्रैल) रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) वैंकूवर के ईस्ट 41वीं एवेन्यू और फ्रेजर स्ट्रीट के पास हुई। यहां लैपू लैपू 'डे ब्लॉक पार्टी' मनाई जा रही थी, जो फिलीपीनी संस्कृति को समर्पित एक प्रसिद्ध उत्सव है। अचानक एक एसयूवी वाहन तेज रफ्तार से भीड़ में घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने दी जानकारी

वैंकूवर पुलिस विभाग (VPD) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया, "कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है और जल्द ही और जानकारी दी जाएगी।"

हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के तुरंत बाद मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोग वहां के भयावह दृश्य को देखकर हैरान रह गए। वहीं कनाडा के न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद डॉन डेविस ने इस हमले को "भयावह" बताते हुए सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

लैपू लैपू फेस्टिवल क्या है?

लैपू लैपू डे ब्लॉक पार्टी फिलीपीनी संस्कृति और उनके पहले राष्ट्रीय नायक, दातु लैपू लैपू की याद में आयोजित की जाती है। दातु लैपू लैपू ने 1521 में मक्तान की लड़ाई में स्पेनिश आक्रमणकारियों को हराया था। ब्रिटिश कोलंबिया सरकार ने 2023 से 27 अप्रैल को 'लैपू लैपू डे' के रूप में मान्यता दी है। यह कार्यक्रम वैंकूवर के सनसेट इलाके में आयोजित होता है, जो एक सांस्कृतिक रूप से विविध समुदाय है।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts