Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रेयस अय्यर बने काबुनी के सुपर कोच :प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले चौथे क्रिकेटर, जानें क्या है AI बेस्ड प्लेटफॉर्म

इस लॉन्च का प्रमुख आकर्षण वॉन्ट टू प्ले फॉर ए लीजेंड नाम का नया राष्ट्रीय युवा क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसकी शुरुआत जून में होना निर्धारित है। 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेटर इसमें हिस्सा ले सकेंगे। प्र
प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले चौथे क्रिकेटर, जानें क्या है AI बेस्ड प्लेटफॉर्म

मुंबई, जून 2026। क्रिकेट ट्रेनिंग को नई दिशा देने वाले एआई-संचालित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने आज भारत के सबसे दमदार बल्लेबाजों में से एक, श्रेयस अय्यर, को सुपर कोच के रूप में शामिल करने की घोषणा की। श्रेयस अब काबुनी के सुपर कोचेस की बढ़ती सूची का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें सौरव गांगुली, शेन वॉटसन और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज शामिल हैं।

ये चारों 7 जून को मुंबई में होने वाले काबुनी शोकेस में उपस्थित रहेंगे, जहां काबुनी अपने प्लेटफॉर्म और भारत में स्कूलों, अभिभावकों तथा उभरते क्रिकेटर्स के लिए उपलब्ध अवसरों को औपचारिक रूप से पेश करेगा।

क्या है प्रोग्राम?

इस लॉन्च का प्रमुख आकर्षण वॉन्ट टू प्ले फॉर ए लीजेंड नाम का नया राष्ट्रीय युवा क्रिकेट टूर्नामेंट होगा, जिसकी शुरुआत जून में होना निर्धारित है। 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेटर इसमें हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी काबुनी की तकनीक के जरिए अपना हुनर दिखाएँगे और श्रेयस अय्यर की टीम में खेलने का मौका हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे। इस चयन प्रक्रिया में काबुनी के रियल-टाइम फीडबैक टूल्स अहम् भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर बन सकते हैं भारत के नए टी-20 कप्तान! वैभव सूर्यवंशी को भी मिल सकता है मौका

रियल टाइम ट्रैक, विजुअल गाइडेंस सहित कई फीचर्स

काबुनी खिलाड़ियों की गतिविधियों और गेंद से जुड़े आांकड़ों को रियल-टाइम में ट्रैक करता है और उन्हें वॉइस, वीडियो तथा विजुअल गाइडेंस के माध्यम से व्यक्तिगत फीडबैक प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म '1% इम्प्रूवमेंट' की सोच पर आधारित है, जहां छोटे-छोटे सुधार समय के साथ बड़े बदलाव में बदल जाते हैं। बायोमैकेनिक्स और मोशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए काबुनी ऐसी कोचिंग को हर स्तर के खिलाड़ियों तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है, जो पहले सिर्फ शीर्ष स्तर के क्रिकेटर्स को ही उपलब्ध होती थी।

दिग्गज सुपर कोचेस की यह मजबूत टीम काबुनी के उस लक्ष्य को और मजबूती देती है, जिसके तहत वह हर स्तर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेट कोचिंग की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एक और क्रिकेट दिग्गज के जुड़ने के साथ काबुनी विश्वस्तरीय क्रिकेट अनुभव और आधुनिक तकनीक को एक मंच पर लाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। 

अय्यर बोले- काबुनी से खेल को निखारने में मदद मिलेगी

काबुनी के सुपर कोच श्रेयस अय्यर ने कहा, आज भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है, तो सिर्फ सही मार्गदर्शन और सही फीडबैक की। खिलाड़ी जहां हैं और जहां पहुंचना चाहते हैं, उसके बीच का अंतर बहुत छोटा होता है। काबुनी इसी अंतर को कम करने का काम करता है। यह युवा खिलाड़ियों को ऐसे साधन देता है, जिससे वे अपने खेल को और तेजी से निखार सकें।

यह भी पढ़ें: 'पहले शराब, फिर ब्रेकअप'! क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने खोला राज, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

क्या बोले CEO

काबुनी के संस्थापक और सीईओ निमेश पटेल ने कहा, "श्रेयस अय्यर आधुनिक क्रिकेटर्स की पहचान हैं। वे होनहार हैं, ऊर्जा से भरपूर हैं और हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी सोच काबुनी के विजन से बखूबी मेल खाती है। हमारा लक्ष्य ऐसे क्रिकेटर्स तैयार करना है, जो तकनीकी रूप से मजबूत होने के साथ मानसिक रूप से भी आत्मविश्वासी हों और हर परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।"

काबुनी लगातार अपने दायरे का विस्तार कर रहा है और श्रेयस अय्यर का जुड़ना इस दिशा में एक बड़ा कदम है। कंपनी तकनीक की मदद से ऐसा कोचिंग प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतर मौका दे सके।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts