Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तर प्रदेश: थोड़ी देर में होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, जितिन प्रसाद, पलटू राम समेत 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Follow on Google News
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज शाम योगी मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। इसके लिए राजभवन में अधिकारियों को बुला लिया गया है। खबरों के मुताबिक योगी कैबिनेट में 7 नए मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। बता दें कि राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले यह मंत्रीमंडल विस्तार हो रहा है। कोरोना काल में प्रदेश के तीन मंत्रियों का निधन हुआ था। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, कमल रानी वरुण और राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन से तीन पद खाली हुए थे। अब आज प्रदेश में मंत्रीमंडल का विस्तार हो रहा है।

योगी सरकार का दूसरा मंत्रीमंडल विस्तार

बता दें कि यह योगी सरकार का दूसरा मंत्रीमंडल विस्तार है। इससे पहले 22 अगस्त 2019 को योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ था। इस विस्तार में राज्य में कई नए चेहरों को शामिल किया गया था। इसके अलाव कई मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया गया था। तब मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे, इनमे से 3 का निधन हो चुका है।

जातिगत समीकरण साधने की कोशिश

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी टीम के साथ लखनऊ आए थे। इस दौरान उन्होंने तीन दिनों तक लगातार बैठकें की थीं और 2022 में होने वाले चुनाव की रणनीति बनाई थी। खबरों के मुताबिक प्रधान के इस दौरे के दौरान ही मंत्रीमंडल विस्तार का फैसला हो गया था। यह विस्तार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिसमे जातिगत समीकरण साधने पर ध्यान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रीमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान, जितिन प्रसाद, पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को जगह मिल सकती है।

विधायकों की संख्या के 15% हो सकते मंत्री

जिन 7 लोगों के मंत्री बनने की खबरें हैं उनमें एक ब्राह्मण, 4 ओबीसी, एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आते हैं। एक कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री होंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में यहां पर 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्यमंत्री हैं। इनकी संख्या कुल 53 है। वहीं 7 जगह खाली हैं जिन्हें आज भर जाएगा। बता दें कि किसी भी कैबिनेट में विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में यूपी विधानसभा में 403 विधायक हैं ऐसे में प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts