People's Update
Sunday, February 22, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, February 22, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पीएम मोदी ने 'मन की बात' में AI Summit के सफल आयोजन पर देशवासियों को दी बधाई
    शरद पवार फिर पड़े बीमार, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में कराया गया भर्ती
    स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर Pocso एक्ट के तहत FIR दर्ज
    ओडिशा में ट्रेलर ने पुलिस व्हिकल को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की मौत और 3 घायल
    पीएम मोदी आज दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूरे 82 किमी लंबे रूट का करेंगे उद्घाटन
    बीएचयू में हॉस्टल के बाहर फायरिंग, पीड़ित छात्र ने की चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
    कामारेड्डी दौरे से पहले तेलंगाना भाजपा प्रमुख एन रामचंद्र राव को पुलिस ने घर में नजरबंद किया
    योगी आदित्यनाथ आज से सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे
    पाकिस्तान का अफगान बॉर्डर पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
    कासगंज में अपने घर में मृत पाए गए एक ही परिवार के पांच सदस्य
    राष्ट्रीय
    उत्तर प्रदेश

    क्या अब जेल जाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR दर्ज, मुकुंदानंद का भी नाम शामिल

    प्रयागराज के झूंसी थाने में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई और पुलिस अब जांच शुरू करेगी। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने बच्चों के बयान अदालत में पेश किए। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत आगे बढ़ रहा है।
    Publish Date: 22 Feb 2026, 12:16 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धर्म और न्याय की लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज कर दी गई है। यह मामला झूंसी थाने में दर्ज किया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

      मामला उस समय सार्वजनिक हुआ, जब जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अदालत में गंभीर आरोप लगाते हुए बच्चों के बयान पेश किए। अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और पुलिस को मामले की स्वतंत्र जांच का निर्देश दिया।

      मामले की शुरुआत और शिकायत

      आरोप लगाया गया कि, अविमुक्तेश्वरानंद के गुरुकुल और शिविर में बच्चों को रखा जाता था। जहां उनसे निजी सेवा, कार्यक्रमों में काम और पालकी उठाने जैसे काम कराए जाते थे। इसके अलावा बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न और समलैंगिक कृत्य किए गए।

      आशुतोष ब्रह्मचारी ने 8 फरवरी 2026 को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद दाखिल किया। उन्होंने अदालत को बताया कि, प्रशासन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था, इसलिए न्याय के लिए सीधे कोर्ट पहुंचे।

      24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने झूंसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। 25 और 27 जनवरी को पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर को ई-मेल और डाक के जरिए शिकायत भेजी गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर अदालत की शरण ली गई।

      कोर्ट की सुनवाई और आदेश

      प्रयागराज की एडीजे पॉक्सो कोर्ट, जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनवाई के दौरान कहा कि ऐसे गंभीर और संज्ञेय अपराधों में FIR दर्ज करना अनिवार्य है। कोर्ट ने बच्चों के वीडियोग्राफिक बयान रिकॉर्ड किए और मामले की विवेचना के लिए पुलिस को आदेश दिया।

      कोर्ट ने स्पष्ट किया कि-

      • मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाए।
      • पीड़ित बच्चों की पहचान और गरिमा की रक्षा की जाए।
      • जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।

      कोर्ट ने कहा कि, केवल निजी शिकायत के रूप में मामला आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा।

      पुलिस कार्रवाई और FIR

      झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के अनुसार, FIR में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद का नाम दर्ज किया गया है। इसके अलावा, 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। FIR मुख्य रूप से पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 समेत अन्य प्रावधानों के तहत दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कर रही है।

      आरोप और शिकायतकर्ता का बयान

      आरोपकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि, हम दर-दर भटक रहे थे। पुलिस हमारे मामले की सुनवाई नहीं कर रही थी। न्यायालय में जाकर हमें न्याय मिला। बच्चों के साथ हुए यौन शोषण और उत्पीड़न की पुष्टि अदालत ने की। अब हम सत्य को सबके सामने रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि, शिष्यों ने उन्हें बताया कि उन्हें गुरु सेवा के बहाने उत्पीड़ित किया गया।

      स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष

      अदालत के आदेश के कुछ घंटों बाद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बयान में कहा कि, उन पर लगे आरोप पूरी तरह झूठे हैं और FIR दर्ज होना केवल प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने शिकायतकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह मामला गोमाता की रक्षा के लिए उनकी आवाज दबाने की साजिश है। स्वामी ने न्यायपालिका में भरोसा जताया और कहा कि जांच के बाद सच पूरी तरह सामने आएगा।

      पीड़ित बच्चों की पहुंच और बयान

      जब प्रशासन ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो बच्चों ने आशुतोष महाराज से संपर्क किया। अदालत में बच्चों ने बताया कि, उन्हें अवैध रूप से गुरुकुल और शिविर में रखा गया और कई बार शारीरिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि माघ मेला-2025 और माघ मेला-2026 के दौरान भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें यह कहकर दबाव डाला गया कि यह गुरु सेवा का हिस्सा है।

      क्यों दर्ज हुई FIR?

      कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि, हर मामले में FIR दर्ज करना जरूरी नहीं, लेकिन गंभीर और संज्ञेय अपराधों में FIR दर्ज करना आवश्यक है। पॉक्सो अधिनियम लागू होता है, इसलिए जांच के लिए पुलिस रिपोर्ट तैयार करना जरूरी है। FIR दर्ज करना न्यायपालिका का जिम्मा है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिले।

      शंकराचार्य और रामभद्राचार्य का विवाद

      माघ मेले के दौरान दोनों पंथों के प्रमुख साधु आमने-सामने आए। आशुतोष महाराज ने दावा किया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बच्चों का उपयोग धार्मिक कार्यक्रम और राजनीतिक दबाव के लिए किया। वहीं, शंकराचार्य ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह मामला फर्जी और राजनीतिक प्रेरित है। विवाद के कारण अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को रोक दिया गया और उनके कुछ शिष्य हिरासत में लिए गए।

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में जानें

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जन्म 15 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था। उन्होंने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शिक्षा प्राप्त की और 2006 में स्वामी स्वरूपानंद से सन्यास लिया। इसके बाद उन्हें ज्योतिष्पीठ का उत्तराधिकारी घोषित किया गया।

      वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश के कांधला, शामली में हुआ। वे शाकुंभरी सिद्धपीठ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं।

      शिकायत और कानूनी प्रक्रिया की टाइमलाइन

      तारीख

      घटना

      विवरण

      24 जनवरी 2026

      झूंसी थाना शिकायत

      बच्चों के शोषण की प्रारंभिक रिपोर्ट

      25 जनवरी 2026

      पुलिस कमिश्नर को ई-मेल

      एफआईआर दर्ज करने की मांग

      27 जनवरी 2026

      पुलिस अधीक्षक को शिकायत

      कोई कार्रवाई नहीं, कोर्ट का सहारा लिया

      8 फरवरी 2026

      पॉक्सो कोर्ट में वाद

      बच्चों के बयान अदालत में दर्ज

      13 फरवरी 2026

      सुनवाई

      जज ने बच्चों के बयान रिकॉर्ड किए

      21 फरवरी 2026

      आदेश

      FIR दर्ज करने का निर्देश, पुलिस जांच शुरू

      यह मामला नाबालिगों के यौन शोषण से संबंधित है। जांच के दौरान बच्चों की पहचान और सम्मान की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। FIR दर्ज होने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक सत्य सामने आएगा।

      यह भी पढ़ें: AI समिट पर अखिलेश- मायावती ; यूथ कांग्रेस का विदेशी नेताओं के सामने हंगामा बेहद शर्मनाक, राजनीतिक लड़ाई घर की बात...

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Avimukteshwaranand

      Ashutosh Brahmachari Maharaj

      prayagraj

      child sexual abuse

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      सुपर-8 में भारत की अग्नि परीक्षा आज, क्या अभिषेक से फिर ओपनिंग कराएगी टीम इंडिया?

      IND vs SA :सुपर-8 में भारत की अग्नि परीक्षा आज, क्या अभिषेक से फिर ओपनिंग कराएगी टीम इंडिया?

      AI का जादू, अंगदान की ताकत और साइबर सतर्कता… PM मोदी ने देश को दिए तीन बड़े मंत्र

      मन की बात :AI का जादू, अंगदान की ताकत और साइबर सतर्कता… PM मोदी ने देश को दिए तीन बड़े मंत्र

      किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने चारों तरफ से घेरा

      J & K :किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने चारों तरफ से घेरा

      करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री को फोन  जान से मारने की  धमकी — बच्चों की हत्या की चेतावनी

      करणी सेना प्रदेश संगठन मंत्री को फोन जान से मारने की धमकी — बच्चों की हत्या की चेतावनी

      सूरज की पहली किरण के साथ शुरू हुई पंख मैराथन, दंगल गर्ल फातिमा शेख ने किया फ्लैग ऑफ

      Bhopal Marathon :सूरज की पहली किरण के साथ शुरू हुई पंख मैराथन, दंगल गर्ल फातिमा शेख ने किया फ्लैग ऑफ

      प्रदेश में फिर बदला मौसम, मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :प्रदेश में फिर बदला मौसम, मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

      PM मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का करेंगे शुभारंभ

      160 Kmph की रफ्तार, 55 मिनट का सफर…PM मोदी दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का करेंगे शुभारंभ

      TTP के ठिकानों को बनाया निशाना, कई लोगों की मौत

      पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक :TTP के ठिकानों को बनाया निशाना, कई लोगों की मौत

      ‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू

      90 के दशक की सुपरहिट कॉमेडी लौटेगी :‘हसीना मान जाएगी 2’ पर काम शुरू

      यश के दूसरे किरदार से बढ़ी चर्चा

      ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से ‘टिकट टू हेल’ पोस्टर आउट ;यश के दूसरे किरदार से बढ़ी चर्चा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....