J & K :किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने चारों तरफ से घेरा

इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था।
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी, सेना ने चारों तरफ से घेरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिले के चतरू इलाका में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 2 से 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

    अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई तेज कर दी। एहतियातन आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ऑपरेशन जारी है।

    Twitter Post

    सेना का ऑपरेशन 'किया'

    व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह कार्रवाई CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के तहत इलाके को पूरी तरह घेराबंदी में लिया गया और इसे ‘ऑपरेशन किया’ नाम दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ मंगलवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुई, जब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गोली लगी, जिसके बाद वह अपने साथी के साथ पास की एक गुफा में घुसकर छिप गया। इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान जारी है।

    किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 भी जारी

    उधमपुर के साथ-साथ किश्तवाड़ जिले में ऑपरेशन त्राशी-1 भी चल रहा है। यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था।

    ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान पिछले 15 दिनों में आतंकियों के साथ चार बार मुठभेड़ हो चुकी है। 18 जनवरी को हुए पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई।

    ग्रेनेड हमले में जवान की इलाज के दौरान मौत

    18 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिला के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें सुरक्षाबलों के 8 जवान घायल हो गए। अगले दिन, 19 जनवरी को घायल जवानों में शामिल हवलदार गजेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    फिलहाल किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल–सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 लगातार जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान तेज किया गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts