Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी, 3 की मौत

यूपी के बलिया में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी, 3 की मौत
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-31 के किनारे स्थित मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास की है।

मृतकों की हुई पहचान

बलिया कोतवाली के प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में देर रात एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहित कुमार (24), जितेंद्र यादव (25) और गुड्डू यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक बिहार राज्य के बक्सर जिले के रहने वाले थे।

कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाले गए

ट्रक के नीचे दबे तीनों लोगों के शव बाहर निकालने के लिए लिए घंटों तक प्रयास किया गया, जिसके बाद हाइड्रोलिक की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौका देख ट्रेलर चालक फरार हो गया। ये भी पढ़ें- केरल के कोझिकोड में दर्दनाक हादसा : बिजली के खंभे से टकराई एंबुलेंस में लगी भीषण आग, महिला मरीज की जलकर मौत
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts