PlayBreaking News

दुबई-इंदौर फ्लाइट रद्द:क्षेत्रीय तनाव का असर, कई नेता और उद्योगपति विदेश में फंसे

मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर अब इंदौर के यात्रियों पर साफ दिख रहा है। दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने से शहर के कई नेता और उद्योगपति फिलहाल विदेश में ही फस गए हैं।
Follow on Google News
क्षेत्रीय तनाव का असर, कई नेता और उद्योगपति विदेश में फंसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य पूर्व में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव का असर अब इंदौर के यात्रियों पर साफ दिख रहा है। दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक रद्द होने से शहर के कई नेता और उद्योगपति फिलहाल विदेश में ही फस गए हैं। उड़ानें निरस्त होने से उनकी वापसी टल गई है, हालांकि सभी ने खुद को सुरक्षित बताया है।

    एयरपोर्ट पहुंचने पर मिली फ्लाइट रद्द होने की जानकारी

    जानकारी के अनुसार शनिवार को जब इंदौर के कई यात्री दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना दी गई। अचानक आई इस सूचना से यात्रियों को अपनी वापसी की योजना बदलनी पड़ी।

    Uploaded media

    दुबई में फसे लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), मनीष अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और आकाश शुक्ला सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

    वीडियो कॉल में दिखाई स्थिति

    वीडियो कॉल के दौरान शुक्ला ने दुबई के कुछ इलाकों की स्थिति भी दिखाई, जहां हमलों के बाद का असर नजर आया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके ठहरने वाले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सामान्य और नियंत्रण में है।

    बिजनेस मीटिंग और विवाह समारोह में शामिल होने गए थे

    बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग दुबई में आयोजित एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान क्षेत्रीय हालात तनावपूर्ण हो गए। सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एहतियातन रद्द कर दिया गया, जिसका असर दुबई - इंदौर रूट पर भी पड़ा।

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel War : एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने रोकी मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स, 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका

    पूर्व विधायक ने कहा - हम सभी सुरक्षित

    पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर वे ठहरे हुए हैं वहां स्थिति सामान्य है और किसी तरह की घबराहट की बात नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वापसी की योजना शारजाह से बनाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Price Hike : ₹31 तक महंगा हुआ LPG, ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर भी होगा महंगा!

    इंदौर में परिजन कर रहे सुरक्षित वापसी का इंतजार

    इधर इंदौर में परिजन लगातार अपने लोगों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके पिता से लगातार बातचीत हो रही है और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षित और जल्द वापसी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल उड़ानों की बहाली को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है। एयरलाइंस और संबंधित एजेंसियों की ओर से अगली सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts