Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IND vs WI :कोलकाता में आज भारत के सामने कैरेबियाई चुनौती, भारत जीता तो सोमीफाइनल पक्का

कोलकाता में आज भारत के सामने कैरेबियाई चुनौती, भारत जीता तो सोमीफाइनल पक्का
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। सुपर-8 के अंतिम मैच में आज भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा। मैच शाम 7 बजे से कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में खेला जाएगा। इससे पहले भारत अपना पिछला सुपर-8 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतकर आ रही है। हालांकि टीम की आज सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। बल्कि बड़े मार्जिन से भी जीतने पर भी फोकस करना होगा। आज के मुकाबले का टॉस शाम साढ़े 6 बजे से होगा। 

    आज हारे तो टूर्नामेंट से बाहर होना तय

    आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है। एक तरह मैच क्वार्टर फाइनल जैसा है। ऐसे में दोनों टीमों की आज की भिड़ंत आसान नहीं होगा। मैच हाईवोल्टेज रहने वाला है। बात करें पॉइंट्स टेबल की तो अब तक दोनों ही टीमें अपने दो- दो मैच खेल चुकी है। जिसमें दोनों एक हार और 1 जीत के साथ रेस में बनी हुई है। ऐसे में जो भी टीम आज बाजी मारेगी वो सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। 

    यह भी पढ़ें: RANJI TROPHY FINAL : जम्मू- कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी चैंपियन, आकिब की धारदार गेंदबाजी कर्नाटक पर पड़ी भारी

    कोलकाता में विंडीज हर टीम पर भारी

    कोलकाता में कैरेबियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अब तक जीतने भी मुकाबले में खेलने उतरी है टीम ने अपना शानदार परफार्मेंस जारी किया। जिससे टीम इस स्टेडियम में जीतने की प्रबल दावेदार मानी जाती है। जहां साल 2016 में टीम ने इंग्लैड को हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता था। 

    भारत ने 19, विंडीज 10 मैच जीती

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर रहे हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें टीम इंडिया का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है।

    • कुल मैच: 30

    • भारत की जीत: 19

    • वेस्टइंडीज की जीत: 10

    • बेनतीजा: 1

    इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

     शिमरोन हेटमायर

    टूर्नामेंट में शिमरोन हिटमायर वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    • मैच: 6

    • कुल रन: 221

    • स्ट्राइक रेट: 182.64

    • सर्वाधिक स्कोर: 85 रन

    बॉलिंग में गुडाकेश मोती का अव्वल प्रदर्शन

    गुडाकेश मोती गेंदबाजी में टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे।

    • मैच: 6

    • विकेट: 10

    • इकोनॉमी रेट: 7.75

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts