Price Hike :₹31 तक महंगा हुआ LPG, ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर भी होगा महंगा!

होली से ठीक पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने LPG के दामों में बढ़ोतरी की है। जिससे कॉमर्शियल सिलेंडर 28 से 31 रूपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा LPG के दामों में बढ़ोतरी कोलकाता शहर में हुई है।
₹31 तक महंगा हुआ LPG, ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर भी होगा महंगा!
AI Generated Image
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    होली से ठीक पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने LPG के दामों में बढ़ोतरी की है। जिससे कॉमर्शियल सिलेंडर 28 से 31 रूपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा LPG के दामों में बढ़ोतरी कोलकाता शहर में हुई है। हालांकि यह दामों में बढ़ोतरी सिर्फ 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर हुई है, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं कंपनियों के द्वारा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ाने से हवाई सफर भी महंगा हो सकता है।

    पिछले तीन महीनों में 188-191 रुपए तक महंगा हुआ सिलेंडर

    तेल कंपनियों के द्वारा इस साल लगातार तीसरे महीने कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले जनवरी में 111 रुपए, फरवरी में 49 रूपए और अब मार्च में 28 से 31 रूपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे कॉमर्शियल सिलेंडर पिछले तीन महीनों में 188-191 रूपए तक महंगा हुआ है।

    सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर होंगे महंगे

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा हर महीने की पहली तारिख को गैस/तेल के दामों का रिव्यू किया जाता है। होली से पहले 1 मार्च को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों को महंगा किया गया है, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें: New Rules : 1 मार्च से बदल जाएंगे नियम, पॉकेट पर पड़ेगा सीधा असर!

    कोलकाता में सबसे महंगा हुआ सिलेंडर

    LPG के दाम बढ़ने से कॉमर्शियल सिलेंडर सबसे ज्यादा कोलकाता शहर में महंगा हो जाएगा। कोलकाता में अब सिलेंडर 31 रुपए महंगा होकर ₹1875.50 में मिलेगा। वहीं दिल्ली में कीमत ₹1740.50 से 28 रूपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है।

    ये भी पढ़ें: Iran-Israel War : एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइंस ने रोकी मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स, 444 उड़ानें रद्द होने की आशंका

    ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर होगा महंगा

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को करीब 5500 रूपए प्रति किलोलीटर तक बढ़ा दिया गया हैं। जिससे आने वाले समय में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। सबसे ज्यादा ATF प्राइस में बढ़ोतरी चैन्नई में हुई है। यहां एयर टर्बाइन फ्यूल का प्राइस 94,781.99 रुपए प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280.49 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts