अबू धाबी में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर :DCT ने दिए मेहमानों के ठहराव बढ़ाने के आदेश

डीसीटी अबू धाबी ने स्पष्ट किया है कि बढ़ाए गए प्रवास की पूरी लागत विभाग द्वारा वहन की जाएगी। संबंधित होटल और आवास प्रदाताओं से कहा गया है कि वे विस्तारित ठहराव से जुड़े सभी चालान विभाग के निर्धारित ई-मेल पते पर भेजें।
DCT ने दिए मेहमानों के ठहराव बढ़ाने के आदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    अबू धाबी। इजरायल- अमेरिका का ईरान पर जारी युद्ध के कारण देश में सुरक्षा हालात खतरे में हैं। शनिवार रात दुनिया की मशहूर सबसे उंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में ईरान द्वारा किए गए हमले का निशाना बनीं। अब यात्रा प्रतिबंधों के कारण अबू धाबी में फंसे मेहमानों को बड़ी राहत मिली है। डीसीटी अबू धाबी ने यहां के होटल्स से कहा है कि वे मेहमानों का प्रवास तब तक बढ़ाएं, जब तक वे यात्रा करने में सक्षम न हों। साथ ही विस्तारित ठहराव का पूरा खर्च विभाग स्वयं वहन करेगा। इस फैसले के बाद मेहमानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है।

    यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही ईरान खत्म! क्या है अमेरिका का घातक LUCAS ड्रोन?

    डीसीटी अबू धाबी ने प्रवास बढ़ाने का दिया निर्देश

    अबू धाबी में यात्रा प्रतिबंधों के चलते फंसे मेहमानों को बड़ी राहत देते हुए संस्कृति और पर्यटन विभाग-अबू धाबी (डीसीटी अबू धाबी) ने उनके प्रवास को बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने होटल और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि जो मेहमान अपनी निर्धारित चेक-आउट तिथि तक पहुंच चुके हैं लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण यात्रा करने में असमर्थ हैं, उन्हें तब तक ठहरने की अनुमति दी जाए जब तक वे सुरक्षित रूप से प्रस्थान नहीं कर पाते।

    यह भी पढ़ें: US Israel Iran war : दुबई से इंदौर के सागर शैंडे ने People's Update को बताया - शनिवार रात तक माहौल ठीक था, रविवार सुबह भी पैनिक नहीं था...लेकिन....

    2018 में की गई स्थापना

    अबू धाबी के सांस्कृतिक और टूरिज्म विभाग की स्थापना वर्ष 2018 में कानून संख्या 8 के तहत की गई थी। विभाग को अबू धाबी अमीरात में पर्यटन उद्योग के विकास और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए विभाग ने पर्यटकों के हितों की सुरक्षा और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

    विस्तारित प्रवास का खर्च विभाग उठाएगा

    डीसीटी अबू धाबी ने स्पष्ट किया है कि बढ़ाए गए प्रवास की पूरी लागत विभाग द्वारा वहन की जाएगी। संबंधित होटल और आवास प्रदाताओं से कहा गया है कि वे विस्तारित ठहराव से जुड़े सभी चालान विभाग के निर्धारित ई-मेल पते पर भेजें।

    किसी भी अतिरिक्त जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए प्रतिष्ठानों को बिजनेस निरंतरता टीम से संपर्क करने की सलाह दी गई है, ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। इस मामले में अधिक पूछताछ के लिए, कृपया निम्नलिखित नंबर पर बिजनेस टीम से संपर्क करें: 026576283

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts