Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘अब वो नहीं रहे…’खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते ही रो पड़ा TV एंकर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया। अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। राजधानी से लेकर छोटे शहरों तक शोक की लहर फैल गई है।
खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते ही रो पड़ा TV एंकर
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट की धरती इन दिनों बारूद की गंध से भरी हुई है। बढ़ते तनाव के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की सूचना ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार हमले बेहद भीषण थे। कई अहम सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। धमाकों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    टीवी एंकर का भावुक VIDEO VIRAL 

    खामेनेई के निधन की खबर जैसे ही ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर पढ़ी गई, वहां का माहौल भावुक हो गया। एक एंकर आधिकारिक बयान पढ़ते-पढ़ते रो पड़े। उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों से आंसू बहने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इमोन्स काबू में नहीं रह पाते। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे है।

    बताया जा रहा है कि एंकर खामेनेई को एक मजबूत और सख्त नेता के रूप में देखते थे। जब उन्होंने यह घोषणा की कि इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता अब इस दुनिया में नहीं रहे, तो स्टूडियो का माहौल पूरी तरह बदल गया।

    7 दिन छुट्टी और 40 दिन राष्ट्रीय शोक

    ईरानी कैबिनेट ने इस घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। सरकार ने पूरे देश में 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है।

    सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं। मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं। लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    परिवार के सदस्यों की भी मौत

    हमले में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। खबरों के मुताबिक उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी जान चली गई। इसके अलावा ईरान के रक्षा मंत्री और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी इस हमले में मारे गए हैं।

    इस कारण देश में गुस्सा और दुख दोनों का माहौल है। लोग इसे सिर्फ एक नेता की मौत नहीं, बल्कि एक बड़े पारिवारिक और राष्ट्रीय नुकसान के रूप में देख रहे हैं।

    IRGC दे सकता है बड़ा जवाब

    मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) बड़ा जवाबी कदम उठा सकती है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और तेहरान समेत कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दुनिया के कई देशों ने अपने दूतावासों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है।

    इसी बीच अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कुछ ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोगों को जश्न मनाते हुए भी देखा गया है। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts