होर्मुज पर अमेरिका की सख्ती : 10 ईरानी जहाज लौटाए, 3 दिन से आवागमन पूरी तरह बाधित

पिछले 24 घंटों में हालात और गंभीर हुए हैं। अमेरिका ने दावा किया कि नाकेबंदी के बाद 48 घंटे में कोई जहाज ईरानी पोर्ट तक नहीं पहुंचा। वहीं, ईरान ने समुद्री व्यापार रोकने की चेतावनी दोहराई है।
Follow on Google News
10 ईरानी जहाज लौटाए, 3 दिन से आवागमन पूरी तरह बाधित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वेस्ट एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदरगाहों से निकलने की कोशिश कर रहे 10 जहाजों को वापस लौटा दिया है। अमेरिका ने ईरान के समुद्री क्षेत्र में नाकेबंदी कर रखी है, और दावा किया है कि सोमवार से लागू इस कार्रवाई के बाद अब तक कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया है।

    ईरान की चेतावनी- खाड़ी इलाकों में समुद्री व्यापार रोक देंगे...

    इस कदम पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेहरान ने साफ कहा है कि यदि अमेरिका नाकेबंदी नहीं हटाता, तो वह खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार को रोक सकता है। इसमें पर्शियन गल्फ, ओमान सागर और रेड सी जैसे अहम समुद्री मार्ग शामिल हैं, जो वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    ट्रंप बोले- इजरायल- लेबनान सीधे चर्चा करेंगे

    इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि  इजराइल और लेबनान के नेता युद्ध समाप्त करने के लिए सीधे बातचीत करेंगे। यह पिछले 34 वर्षों में पहली बार होगा जब दोनों देश आमने-सामने बैठेंगे। इससे पहले 1991 के मैड्रिड कॉन्फ्रेंस में दोनों पक्षों की मुलाकात हुई थी।

    यह भी पढ़ें: US- Iran War : तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

    सीजफायर से पहले अब भी कुछ मतभेद     

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान 21 अप्रैल को समाप्त हो रहे सीजफायर से पहले समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ मतभेद अभी भी बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की और अमेरिकी का मैसेज साझा किया।

    यह भी पढ़ें: सायरन, आग और मौत..! रूस का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला, 700 ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं

    चीन- होर्मुज का खुलना जरूरी

    चीन ने भी इस तनाव को कम करने की कोशिश की है। विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सभी देशों के लिए सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन सुनिश्चित करना जरूरी है, हालांकि ईरान की संप्रभुता का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

    पिछले 24 घंटे में क्या- क्या हुआ

    पिछले 24 घंटों में हालात और गंभीर हुए हैं। अमेरिका ने दावा किया कि नाकेबंदी के बाद 48 घंटे में कोई जहाज ईरानी पोर्ट तक नहीं पहुंचा। वहीं, ईरान ने समुद्री व्यापार रोकने की चेतावनी दोहराई है। लेबनान में इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या 2,167 तक पहुंच गई है और 7,000 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं इजराइल ने दावा किया कि उसने 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया।

    Breaking News

    ईरान की अर्थव्यवस्था पर भारी असर

    लगातार तनाव और प्रतिबंधों का असर ईरान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिख रहा है। पिछले 40 दिनों में देश को करीब 270 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस संघर्ष से अर्थव्यवस्था में 10% तक गिरावट आ सकती है और पूरी तरह से उबरने में 10 से 12 साल लग सकते हैं। इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन पर आर्थिक बोझ तेजी से बढ़ रहा है।

    मिडिल ईस्ट में कैसे हैं हालात

    मिडिल ईस्ट में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। एक ओर मिलिट्री तनाव और नाकेबंदी है, तो दूसरी ओर कूटनीतिक बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिशें जारी हैं। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि क्षेत्र शांति की ओर बढ़ता है या संघर्ष और गहराता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts