Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US- Iran War :तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर

यह घटना उस समय सामने आया है, जब 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हाई लेवल वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी।
तनाव के बीच पाकिस्तान एक्टिव, अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे आसिम मुनीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेहरान। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव को कम करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि वे अमेरिका का संदेश ईरान तक पहुंचाने के साथ-साथ वार्ता को दोबारा शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं।

    तेहरान में दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी

    ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का यह दौरा दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की जमीन तैयार कर सकता है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने संकेत दिए थे कि तेहरान जल्द ही पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेगा।

    यह घटना उस समय सामने आया है, जब 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हाई लेवल वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर फिर शुरू होगी बातचीत : भारतीय टीम अगले हफ्ते वॉशिंगटन जाएगी, टैरिफ पर होगी अहम चर्चा

    वार्ता विफल, लेकिन बातचीत जारी

    ईरान ने साफ किया है कि इस्लामाबाद वार्ता के बाद भी पाकिस्तान के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। इस्माइल बकाई के मुताबिक, 12 अप्रैल को ईरानी प्रतिनिधिमंडल के तेहरान लौटने के बाद दोनों देशों के बीच कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान अमेरिका की कुछ मांगें “बेबुनियाद और अनुचित” थीं, हालांकि उन्होंने इन पर विस्तार से टिप्पणी नहीं की।

    ट्रंप ने दिए नए संकेत

    इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर जल्द शुरू हो सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि आने वाले दिनों में हालात तेजी से बदल सकते हैं और समझौते की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें सीजफायर बढ़ाने की खास जरूरत नहीं लगती, लेकिन एक समझौता दोनों देशों के लिए बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें: US Iran War : अमेरिका को मालदीव की ‘ना’ राष्ट्रपति ने राजदूत को बिना मुलाकात लौटाया

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ी गतिविधि

    तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी लागू कर दी है, जिसका उद्देश्य उसके समुद्री व्यापार को प्रभावित करना बताया जा रहा है।

    मौजूदा हालात में पाकिस्तान की यह मध्यस्थता अहम मानी जा रही है। अगर तेहरान में प्रस्तावित बातचीत सफल होती है, तो क्षेत्र में तनाव कम हो सकता है।हालांकि, दोनों देशों के सख्त रुख को देखते हुए यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि शांति वार्ता किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts