Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

US Japan Trade Deal:अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की पीएम तकाइची से मुलाकात, दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी, ट्रेड समझौते पर हुई बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की पीएम तकाइची से मुलाकात, दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी, ट्रेड समझौते पर हुई बातचीत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टोक्यो। लगातार सुर्खियों में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जापान ने खुशखबरी दी है। जापान की प्रधानमंत्री तकाइचे ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अगले साल नोबेल पीस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करेंगी। दरअसल ट्रंप की हाल में जापान की नव निर्वाचित प्रधानमंत्री साने तकाइची से मुलाकात हुई है। दोनों की मीटिंग टोक्यो के अकासाका पैलेस में हुई। 

    जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

    तकाइची हाल ही में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं। दोनों के बीच इस बैठक में ट्रेड और सिक्योरिटी के मुद्दे पर बातचीत हुई। तकाइची ने घोषणा की कि जापान, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर अगले साल 250 चेरी के पेड़ भेंट करेगा। साथ ही ट्रम्प को अगले साल नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट भी करेगा। ट्रम्प ने सोमवार को सम्राट नारुहितो से मुलाकात की।

    अमेरिका-जापान के बीच साइन हुए दो समझौते

    मंगलवार को दोनों देशों के बीच दो समझौते पर हत्साक्षर किए हैं। मंगलवार को ट्रेड और रेयर अर्थ मिनरल्स से जुड़े अहम समझौतों पर साइन किए। व्यापार समझौते के तहत जापान, अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा। इसके बदले में अमेरिका, जापानी निर्यात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। रेयर अर्थ मिनरल्स से जुड़े समझौते का मकसद इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रम्प पर जापान से रक्षा खर्च बढ़ाने के दबाव को कम कर सकता है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts