Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

West Bengal Politics:पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार कल, युवा चेहरों को मिल सकती है जगह

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार का दिन अहम माना जा रहा है। शुभेंदु कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में नए सदस्यों को शामिल कर शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार कल, युवा चेहरों को मिल सकती है जगह

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों को शामिल कर प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने की तैयारी है। युवा और नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चा है। राजभवन में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह के साथ सरकार अपनी नई कार्ययोजना का संकेत दे सकती है।

कल को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम के लिए राजभवन में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी संभव मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी: मई में शेयर बाजार से निकाले ₹32,963 करोड़, 2026 में आउटफ्लो ₹2.25 लाख करोड़ के पार

नए और युवा चेहरों को मिल सकती है जगह 

कैबिनेट विस्तार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा नए और युवा चेहरों को अवसर दिए जाने की है। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि सरकार संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से कुछ नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंप सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं की गई है।

सियासी हचलच हुई तेज 

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार का मुख्य उद्देश्य कई विभागों में जिम्मेदारियों का बेहतर वितरण करना है। सरकार चाहती है कि विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। नए मंत्रियों के शामिल होने से विभागीय कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन में भी सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए विस्तार की पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Urban Heat Islands : कांक्रीट की सड़कों का विस्तार और ग्लास पैनल के कारण बढ़ रही गर्मी, अर्बन हीट आइलैंड्स बनते जा रहे हैं टियर-2 सिटीज

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला 

कैबिनेट विस्तार की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य की राजनीति कई मुद्दों को लेकर चर्चा में है। हाल के चुनावी घटनाक्रम और विभिन्न राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों के बीच यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मंत्रियों की नियुक्ति सरकार की आगामी रणनीति का संकेत भी दे सकती है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts