PlayBreaking News

लुटेरी दुल्हन : ऑफिस में दोस्ती के बाद प्यार...शादी की और दो दिन बाद ही जेवर-रुपए लेकर भाग गई इंजीनियर की दुल्हनियां

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कुछ दिन पहले शादी की तो उसे नहीं पता था कि खुशियां चंद दिनों की मेहमान है। दरअसल, जिस ग्राफिक्स डिजाइनर को वह अपनी दुल्हन बनाकर लाया था, वह शादी के दो दिन बाद ही सारे गहने, घर के रुपए लेकर भाग गई। परेशान दूल्हे ने कई दिनों तक उसे तलाश करने के बाद थाने में रिपोर्ट लिखाई।
Follow on Google News
ऑफिस में दोस्ती के बाद प्यार...शादी की और दो दिन बाद ही जेवर-रुपए लेकर भाग गई इंजीनियर की दुल्हनियां

शादी के दो दिन बाद गहने, रुपए सब लेकर रफूचक्कर हुई इंजीनियर की दुल्हनियां
नेशनल डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शादी के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता शादी के महज दो दिन बाद ही अपने ससुराल से लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे ने काफी तलाश और संपर्क की कोशिशों के बाद आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच चौमूं थाना पुलिस कर रही है।

ऑफिस में दोस्ती फिर शादी तक पहुंचा रिश्ता

पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसी कंपनी में आरोपी युवती ग्राफिक्स डिजाइनर के पद पर काम करती थी। दोनों की मुलाकात और बातचीत साल 2024 में शुरू हुई थी। रोजाना साथ काम करने और मिलने-जुलने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

युवती ने रखा शादी का प्रस्ताव

रिपोर्ट के मुताबिक युवती ने युवक के रहन-सहन और जीवनशैली को देखकर उससे शादी करने की इच्छा जताई थी। युवक के सहमत होने के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों से बात की। परिवार की मंजूरी मिलने के बाद 8 मई को दोनों का विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को घर लेकर आया, जहां परिवार ने उसका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: प्राइवेट चैट को लेकर बढ़ा विवाद, गुस्से में पति ने हथौड़े से ली जान; फरारी के बाद हुआ गिरफ्तार

उपहार में मिले थे सोने के गहने

शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। 10 मई को नवदंपति के लिए रिसेप्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार की ओर से दुल्हन को सोने का सेट, जिसमें हार, चूड़ियां और झुमके उपहार स्वरूप दिए गए। सब कुछ सामान्य और खुशहाल दिखाई दे रहा था।

मौका मिलते ही गहने और नकदी लेकर भागी

अगले दिन परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से घर से बाहर चले गए। घर में केवल दुल्हन और उसकी बहन मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान दुल्हन ने मौका देखकर घर में रखे सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए नकद समेटे और वहां से फरार हो गई।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड टोबैको डे विशेष: 11 साल की उम्र से शुरू हो रही लत, MP में 15 साल की उम्र तक 47.7% लड़के और 11.6% लड़कियां चख लेती हैं तंबाकू का स्वाद

कई दिनों की तलाश के बाद दर्ज हुई एफआईआर

जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर पर दुल्हन नहीं मिली। उसके मोबाइल और अन्य माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में अलमारी की जांच करने पर गहने और नकदी भी गायब मिले। काफी दिनों तक तलाश करने के बाद पीड़ित युवक ने शनिवार को चौमूं थाने में आरोपी दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts