Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bank Holidays:जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस दिन और कहां रहेगी छुट्टी

जून 2026 में बैंक कुल 11 दिन बंद रहने वाले हैं, जिससे आपके वित्तीय लेन-देन प्रभावित हो सकते हैं।
जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस दिन और कहां रहेगी छुट्टी

जून 2026 में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक जून महीने में देशभर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाली 5 क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन सेवाओं पर छुट्टियों का असर नहीं पड़ेगा।

जून 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 7 जून 2026 – रविवार

देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 13 जून 2026 – दूसरा शनिवार

सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 14 जून 2026 – रविवार

देशभर में बैंक अवकाश रहेगा।

  • 15 जून 2026 – YMA डे और राजा संक्रांति त्योहार

आइजोल और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 21 जून 2026 – रविवार

देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 25 जून 2026 – मुहर्रम

विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा।

  • 26 जून 2026 – मुहर्रम

देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

  • 27 जून 2026 – चौथा शनिवार

सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 28 जून 2026 – रविवार

ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

  • 29 जून 2026 – संत कबीर जयंती

शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

  • 30 जून 2026 – रेमना नी

आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें: सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल की एक्सपोर्ट ड्यूटी : तेल कंपनियों को राहत, जानें कब से लागू होगी नई दरें

शेयर बाजार में भी 9 दिन नहीं होगा कारोबार

जून 2026 में शेयर बाजार में कुल 9 दिन कारोबार बंद रहेगा। इसमें शनिवार और रविवार की 8 छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा 26 जून को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी: मई में शेयर बाजार से निकाले ₹32,963 करोड़, 2026 में आउटफ्लो ₹2.25 लाख करोड़ के पार

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। कैश निकालने, फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts