People's Update
Monday, April 20, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, April 20, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरानी राजदूत ने कहा- 'रूस ने ईरान को कोई खुफिया जानकारी नहीं दी, ऐसी खबरें सच नहीं'
    ‘विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता दशकों से चला आ रहा पैटर्न’, बिहार CM का X पोस्ट
    UP सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाया
    TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर आज कोर्ट में सुनवाई
    जम्मू के रामनगर इलाके में बस हादसा, 10 से ज्यादा लोगों की मौत
    ED ने कोलकाता पुलिस के DC के घर पर छापा मारा, वसूली सिंडिकेट से मिले होने का आरोप
    ग्रेटर नोएडा में पेड़ से टकराने के बाद स्कूल वैन के उड़े परखच्चे, कई बच्चे घायल
    राजस्थान के अजमेर में बस खाई में गिरी, एक ही परिवार के 31 लोग सवार, 2 की मौत
    बेंगलुरु में कांग्रेस MLA और डीके शिवकुमार के करीबी एनए हैरिस के खिलाफ छापेमारी
    ईरान: तेहरान में बिजली कटौती से कई इलाकों में दिक्कत, मोबाइल जनरेटर लगाए गए
    नोएडा प्रोटेस्ट के दौरान हिंसा में शामिल 2 और आरोपी गिरफ्तार
    दिल्ली में पार्किंग विवाद को लेकर 34 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
    आज दिल्ली हाई कोर्ट में फिर पेश होंगे अरविंद केजरीवाल
    पटना में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
    असम: गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण बंद किए स्कूल-कॉलेज
    बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी वर्कर्स पर अटैक, 2 जख्मी
    व्यापार जगत

    US-ईरान तनाव से तेल में लगी आग!क्रूड में 6% तक उछाल, भारत में क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

    अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के करीब पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने से ग्लोबल एनर्जी संकट गहरा रहा है। जानिए भारत पर इसका असर।
    Publish Date: 20 Apr 2026, 10:03 AM (IST)Reading Time: 13 Minute Read
    Follow on Google News

    मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही हालात बिगड़ गए हैं। कुछ दिन पहले तक उम्मीद जताई जा रही थी कि, बातचीत के जरिए दोनों देश किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव कम हो सकता है, लेकिन जमीनी हालात ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

    दरअसल, अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सख्त रणनीति जारी रखते हुए समुद्री नाकाबंदी को और मजबूत किया है। वहीं ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    तेल बाजार में अचानक आया उछाल

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सबसे तेज असर ग्लोबल ऑयल मार्केट पर देखने को मिला है। रविवार को जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रेडिंग शुरू हुई, कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

    शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी कच्चा तेल यानी WTI करीब 6.4% बढ़कर 87.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी 6.5% उछलकर 96.25 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।

    ताजा कीमतें-

    कमोडिटी

    कीमत (USD/बैरल)

    बदलाव

    % बदलाव

    पिछला बंद

    WTI Crude Oil

    87.88

    +5.29

    +6.40%

    82.59

    Brent Crude

    96.25

    +5.87

    +6.50%

    90.38

    यह तेजी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। उस समय बाजार को उम्मीद थी कि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होगा और सप्लाई सामान्य हो जाएगी। लेकिन जैसे ही हालात फिर बिगड़े, बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई और कीमतों में उछाल आ गया।

    तेल सप्लाई का सबसे अहम रास्ता होर्मुज स्ट्रेट

    होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल गुजरता है। खाड़ी देशों से एशिया और यूरोप तक तेल की सप्लाई का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होता है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी तरह का सैन्य तनाव सीधे तौर पर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को प्रभावित करता है। इस समय ईरान की ओर से इस स्ट्रेट पर नियंत्रण बढ़ाने और जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ गया है।

    ट्रंप के बयान से और भड़का विवाद

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के सख्त रुख ने इस पूरे विवाद को और भड़का दिया है। उन्होंने कहा है कि, ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी रहेगी और किसी भी जहाज को इसे तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बाद ईरान ने भी अपना रुख बदलते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। 
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी बलों ने कई जहाजों पर फायरिंग की और अमेरिकी गतिविधियों का विरोध किया। इतना ही नहीं, एक ईरानी झंडे वाले कमर्शियल जहाज को अमेरिकी बलों द्वारा जब्त किए जाने की भी खबर सामने आई है।

    [tag id="65431" type="Strait of Hormuz" slug="strait-of-hormuz"]

    8 हफ्तों से जारी संघर्ष

    अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब आठवें हफ्ते में पहुंच चुका है। यह स्थिति धीरे-धीरे एक बड़े वैश्विक ऊर्जा संकट का रूप लेती जा रही है। इस संघर्ष का सबसे ज्यादा असर उन देशों पर पड़ रहा है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर हैं। एशिया और यूरोप के कई देश तेल सप्लाई में रुकावट और बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।

    पेट्रोल, डीजल और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों पर भी दिखने लगा है। उत्पादन लागत बढ़ने से कई सेक्टर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ गया है।

    कीमतों में उतार-चढ़ाव से बढ़ी चिंता

    तेल बाजार में पिछले कुछ हफ्तों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो बढ़कर 119 डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि, हाल के दिनों में यह कीमत 82 से 90 डॉलर के बीच स्थिर हो गई थी, लेकिन अब एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। यह स्थिति बाजार में अनिश्चितता को दर्शाती है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हाई अलर्ट! दूसरे दौर की वार्ता से पहले ट्रंप की ईरान को धमकी

    भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

    वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बावजूद भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ताजा रेट जारी किए हैं, जिनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

    प्रमुख शहरों के ताजा रेट-

    पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर)

    शहर

    कीमत

    दिल्ली

    94.77

    मुंबई

    103.50

    कोलकाता

    105.45

    चेन्नई

    100.90

    लखनऊ

    94.85

    अहमदाबाद

    94.68

    इंदौर

    106.81

    पटना

    103.82

    डीजल की कीमत (₹/लीटर)

    शहर

    कीमत

    दिल्ली

    87.67

    मुंबई

    90.03

    कोलकाता

    92.02

    चेन्नई

    92.48

    लखनऊ

    87.99

    अहमदाबाद

    90.35

    इंदौर

    92.18

    पटना

    91.84

    इन कीमतों से साफ है कि फिलहाल आम लोगों को राहत मिली हुई है, लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी जारी रहती है तो आने वाले समय में इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है।

    पड़ोसी देशों में पेट्रोल के अलग-अलग दाम

    भारत के मुकाबले पड़ोसी देशों में पेट्रोल की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। यह अंतर उनकी टैक्स पॉलिसी, सब्सिडी और सप्लाई सिस्टम पर निर्भर करता है।

    देश

    पेट्रोल कीमत (₹/लीटर)

    बांग्लादेश

    90.95

    पाकिस्तान

    122.42

    चीन

    130.11

    श्रीलंका

    134.38

    नेपाल

    136.86

    म्यांमार

    146.82

    इन आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक संकट का असर हर देश पर अलग-अलग तरीके से पड़ रहा है, जो उनकी आर्थिक स्थिति और नीतियों पर निर्भर करता है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    global energy

    Crude Oil Price

    Strait of Hormuz

    US Iran conflict

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    आग उगल रहा अप्रैल… जबलपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, नौगांव 44.3°C पहुंच पारा; 8 जिलों में लू का अलर्ट

    MP Weather Update :आग उगल रहा अप्रैल… जबलपुर में टूटा 3 साल का रिकॉर्ड, नौगांव 44.3°C पहुंच पारा; 8 जिलों में लू का अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 15 लोगों की मौके पर मौत

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 15 लोगों की मौके पर मौत

    सीलिंग भूमि पर अवैध कब्जा हटाकर जमीन कराई कब्जामुक्त

    सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर: सीलिंग भूमि पर अवैध कब्जा हटाकर जमीन कराई कब्जामुक्त

    झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

    दरिंदगी की हद पार!झाड़-फूंक के नाम पर मस्जिद में महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

    पाकिस्तान को बताई वजह, क्या अब नहीं होगी दूसरे दौर की वार्ता

    ‘हर बार धोखा…’ ईरान ने क्यों ठुकराई US के साथ बातचीत?पाकिस्तान को बताई वजह, क्या अब नहीं होगी दूसरे दौर की वार्ता

    चोरी की बाइक के साथ पकड़े युवक ने पीया फिनाइल, इलाज के दौरान मौत

    पुलिस चौकी में मौत :चोरी की बाइक के साथ पकड़े युवक ने पीया फिनाइल, इलाज के दौरान मौत

    एक साथ 40 IAS के तबादले, कई जिलों के DM बदले, जानिए कौन कहां पहुंचा?

    UP में ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट!एक साथ 40 IAS के तबादले, कई जिलों के DM बदले, जानिए कौन कहां पहुंचा?

    बच्चों के सामने बाप का कत्ल, 10 दिन में पांचवीं हत्या,

    पुलिस का खौफ खत्म!बच्चों के सामने बाप का कत्ल, 10 दिन में पांचवीं हत्या,

    क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने खोला राज, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

    'पहले शराब, फिर ब्रेकअप'!क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन ने खोला राज, सुनकर चौंक जाएंगे आप!

    अमेरिका ने ईरानी कार्गो जहाज पर किया कब्जा, होर्मुज में बिगड़े हालात

    हमले का LIVE VIDEO!अमेरिका ने ईरानी कार्गो जहाज पर किया कब्जा, होर्मुज में बिगड़े हालात

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....