Gold-Silver Price Today:सोना ₹1848 सस्ता होकर ₹1.54 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹4180 टूटी; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹22 हजार नीचे गोल्ड

सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। आज सोना ₹1848 सस्ता होकर ₹1.54 लाख पर पहुंचा है वहीं चांदी भी ₹4180 टूट गई। सोना रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹22 हजार नीचे चल रहा है।
सोना ₹1848 सस्ता होकर ₹1.54 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹4180 टूटी; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹22 हजार नीचे गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 5 जून को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,848 रुपए घटकर करीब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को सोना 1.56 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी 4,180 रुपए टूटकर करीब 2.57 लाख रुपए पर आ गई। गुरुवार को चांदी 2.61 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास थी।

रिकॉर्ड हाई से अब भी काफी नीचे सोना-चांदी

सोना और चांदी दोनों अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। मौजूदा कीमतों के हिसाब से सोना अब भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22 हजार रुपए सस्ता चल रहा है। इसी तरह चांदी ने भी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहां से अब तक चांदी करीब 1.29 लाख रुपए टूट चुकी है।

Featured News

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 116 अंक टूटा, निफ्टी 23366 पर बंद; मेटल और IT शेयरों में बिकवाली

इस साल जबरदस्त उतार-चढ़ाव

2026 की शुरुआत से ही सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का दाम करीब 1.33 लाख रुपए था, जो जनवरी के आखिर तक तेजी से बढ़कर 1.76 लाख रुपए पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली और ग्लोबल बाजारों के दबाव के चलते कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो जनवरी में रिकॉर्ड 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। लेकिन पिछले 127 दिनों में चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें: नीलकंठ मिश्रा बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर: वर्ल्ड बैंक में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व, 3 साल तक निभाएंगे जिम्मेदारी

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts