Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

45% खाली पद से 60 हजार ट्रेनिंग तक, CM योगी ने बताया कैसे बदला UP

प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने 56 जिलों में पुलिस सुविधाओं, 10 जिलों में इंटीग्रेटेड कोर्ट बिल्डिंग, फास्ट ट्रैक कोर्ट, हाई स्पीड इंटरनेट और अदालती दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन की जानकारी दी। साथ ही अधिवक्ताओं की भूमिका और न्याय व्यवस्था में भरोसे को महत्वपूर्ण बता
45% खाली पद से 60 हजार ट्रेनिंग तक, CM योगी ने बताया कैसे बदला UP
प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम योगी ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं और राज्य विधि अधिकारियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज की धरती को नमन करते हुए कहा कि इस शहर ने देश की संवैधानिक चेतना और कानूनी विमर्श को हमेशा दिशा दी है। प्रयागराज से कई बड़े न्यायविद, अधिवक्ता और जननेता निकले हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू, पंडित मदन मोहन मालवीय, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने प्रयागराज से जुड़े डॉ. राजेंद्र प्रसाद का भी उल्लेख किया और कहा कि उनका कुंभ और माघ मेले में यहां आना सिर्फ व्यक्तिगत साधना नहीं था, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प और भारत की जनता के प्रति सम्मान का उदाहरण था।

पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में बदलाव का जिक्र

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पुलिस बल में करीब 45 फीसदी पद खाली थे। सीएम के मुताबिक, उस समय एक साल में करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता थी। अब इसे बढ़ाकर 60 हजार पुलिसकर्मियों तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 56 जिलों में पुलिस के लिए अच्छी इमारतें और बैरक तैयार की गई हैं। हर जिले और थाने में पुलिसकर्मियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया है।

10 जिलों में बन रही इंटीग्रेटेड कोर्ट बिल्डिंग

सीएम योगी ने कहा कि अधीनस्थ न्यायालयों के सामने भी बुनियादी ढांचे की चुनौती थी। प्रदेश के 10 जिलों में अदालतें किराए के भवनों में संचालित हो रही थीं। अब इन जिलों में इंटीग्रेटेड कोर्ट बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। इसके अलावा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न्याय व्यवस्था की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि न्यायिक संस्थानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Breaking News

हाई स्पीड इंटरनेट और दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर तालमेल से दोष सिद्धि दर बढ़ाने की दिशा में काम हुआ है। समय पर चार्जशीट दाखिल करने और वैज्ञानिक साक्ष्यों को अदालत के सामने मजबूती से रखने की व्यवस्था की गई है। अदालतों और जेलों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा गया है। साथ ही अदालती दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया भी तेज की गई है।

हिंदी दिवस, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

प्रयागराज में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने हिंदी दिवस, हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने हिंदी को राजभाषा के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्प से हर भारतीय के जुड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस अरुण भंसाली, वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महाधिवक्ता अजय मिश्रा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। प्रयागराज के इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने एक तरफ अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य, तकनीक और कल्याण से जुड़ी कई घोषणाएं कीं, वहीं दूसरी तरफ न्याय व्यवस्था में बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी बदलावों को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आम आदमी का न्याय व्यवस्था पर भरोसा सबसे जरूरी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts