PlayBreaking News

UP Teaching Recruitment 2026:यूपी में जल्द होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारियां

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की दिशा में तैयारी तेज कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूलों में लगभग 60 हजार पद खाली हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग की ओर से खाली पदों का विवरण आयोग को भेजा जा रहा है और जल्द ही भर्ती अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
Follow on Google News
यूपी में जल्द होगी 60 हजार शिक्षकों की भर्ती, आयोग ने शुरू की तैयारियां
AI GENERATED IMAGE

प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों कैडर के स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय स्तर पर पदों का डेटा संकलित कर आयोग को उपलब्ध कराया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा।

60 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब 60 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। इनमें ग्रामीण और शहरी दोनों कैडर शामिल हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग इन रिक्तियों को भरने की तैयारी में जुटा है। विभागीय स्तर पर आवश्यक आंकड़े आयोग को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह: कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम, बोले- मुझे चुनें या अभिषेक को

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे 48 हजार पद खाली 

ग्रामीण कैडर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में लगभग 48 हजार पद खाली बताए जा रहे हैं। इन रिक्तियों का डेटा ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। लंबे समय से इन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। 

शहरी स्कूलों में 11 हजार से ज्यादा पद खाली

शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 11 हजार 508 पद रिक्त हैं। इन पदों की जानकारी आयोग को ऑफलाइन माध्यम से पहले ही भेजी जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ इन पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। इससे शहरों के सरकारी स्कूलों को भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : प्री-मानसून ने बदला मौसम, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में गिरेंगे ओले

2018 के बाद पहली बड़ी भर्ती की उम्मीद

ग्रामीण कैडर में वर्ष 2018 के बाद कोई बड़ी शिक्षक भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। आयोग जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

परीक्षा पैटर्न और आयु सीमा

भर्ती परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होने की संभावना है। परीक्षा की अवधि लगभग दो घंटे रखी जा सकती है और इसके सितंबर तक आयोजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित रहेगी। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts