Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिवाली पर हवाबाजी, हाथ में रखकर फोड़ रहा था पटाखा अचानक फटा! उड़े चिथड़े, अगले ही पल अस्पताल पहुंचा युवक

ओडिशा के कालाहांडी जिले में दिवाली के दौरान पटाखा फोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। गोड़भंजा गांव के पिंटू पटेल ने हाथ में पटाखा जलाने की कोशिश की, तभी उसमें जोरदार धमाका हो गया। हादसे में उसकी हथेली बुरी तरह घायल हो गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भवानीपटना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
दिवाली पर हवाबाजी, हाथ में रखकर फोड़ रहा था पटाखा अचानक फटा! उड़े चिथड़े, अगले ही पल अस्पताल पहुंचा युवक
ओडिशा में दिवाली पर बड़ा हादसा, हाथ में पटाखा फोड़ना युवक को पड़ा भारी

देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घरों में दीप जलाए गए, लोगों ने मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी करके खुशियां मनाईं। लेकिन इस जश्न के बीच कुछ जगहों पर पटाखों के कारण हादसे भी सामने आए। ऐसा ही एक मामला ओडिशा के कालाहांडी जिले से सामने आया है, जहां पटाखा फोड़ने की कोशिश में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाया था, लेकिन इससे पहले कि वह उसे दूर फेंक पाता, पटाखा उसके हाथ में ही फट गया।

हाथ में पटाखा फोड़ना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़भंजा गांव की है। यहां रहने वाला पिंटू पटेल दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान उसने पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाने की कोशिश की। उसे शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी यह छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। बताया जा रहा है कि पटाखा जलाने के कुछ ही देर बाद युवक के हाथ में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी हथेली बुरी तरह घायल हो गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। त्योहार की खुशियां मना रहे लोगों के बीच कुछ ही पलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए धर्मगढ़ उपमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भवानीपटना स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद परिवार और गांव के लोग भी परेशान हैं।

ये भी पढ़ें: Katni Fire : दीपावली की रात तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 माह के मासूम समेत 6 की मौत

आतिशबाजी में लापरवाही बन सकती है हादसे की वजह

दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस मौके पर बच्चे हों या बड़े, हर कोई पटाखे फोड़कर जश्न मनाना पसंद करता है। लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही भी त्योहार की खुशियों को परेशानी में बदल सकती है। ओडिशा के कालाहांडी में हुई यह घटना भी इसी बात की याद दिलाती है कि पटाखों के साथ किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहिए। पटाखे हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर और खुले स्थान पर ही फोड़ने चाहिए। उन्हें हाथ में पकड़कर जलाने या जलने के बाद भी उनके पास जाने से बचना चाहिए। साथ ही बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की देखरेख में रखना जरूरी है। फिलहाल पिंटू पटेल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिवाली के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके का ध्यान पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की जरूरत की ओर खींचा है। त्योहार का असली मजा तभी है, जब खुशियों के साथ सभी की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts