PlayBreaking News

UP News : बिजनौर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, 2 गंभीर घायल, बरेली से जल लेने हरिद्वार जा रहे थे

Follow on Google News
UP News : बिजनौर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, 2 गंभीर घायल, बरेली से जल लेने हरिद्वार जा रहे थे
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ इलाके में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरेली से जल लेने हरिद्वार जा रहे थे

अफजलगढ़ पुलिस के मुताबिक, आसफाबाद से बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव पनवाड़िया से 30 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दो पहिया वाहनों से गुजर रहा था। तभी जत्थे की एक बाइक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकराकर एक स्कूटी पर गिर गई। स्कूटी और बाइक पर सवार कांवडिये घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शिवम (24) और अखिलेश (22) को मृत घोषित कर दिया। मृतक ग्राम पनवड़िया थाना शेरगढ़ जिला बरेली निवासी थे।

घायलों की हुई पहचान

हादसे में घायल हुए दो कांवड़ यात्री- उत्कर्ष गंगवार पुत्र आहिवरुण कुमार ग्राम पनवड़िया थाना शेरगढ़ बरेली और राम बहादुर पुत्र सोमपाल सिंह निवासी पनवडिया थाना शेरगढ़। ये भी पढ़ें- कटनी में मौत का कुआं : दम घुटने से 4 लोगों की मौत, पंप डालने उतरा था किसान… मदद के लिए उतरे बाकि तीन; नहीं मिली ऑक्सीजन, जहरीली गैस ने ली जान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts