Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना विधायक से क्यों कहा, पन्ना लालजी मेरा ध्यान रखना..!

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को उनका ध्यान रखने को कहा है। सिंधिया ने जब यह बात कही तो किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच चर्चा है कि आखिर 'महाराज' ने ऐसा क्यों कहा..?
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना विधायक से क्यों कहा, पन्ना लालजी मेरा ध्यान रखना..!
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंधिया गुना में एक हॉल में बैठे हैं। वो फोन उठाते हैं और कहते हैं पन्ना लालजी हैं क्या...पन्ना लाल जी आज किसकी बारी है। इसके बाद कहते हैं आज किसकी बारी है...? फिर खुद ही जवाब देते हैं कि आज मेरी बारी है...पन्ना लालजी मेरा ध्यान रखना। इस बातचीत के दौरान सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के हाथ में लैंडलाइन फोन का रिसीवर रहता है, उसी दौरान विधायक पन्नालाल उनके बाजू में आकर बैठ जाते हैं। सिंधिया की बातचीत के दौरान हॉल में मौजूद लोग जोर से ठहाका लगाकर हंस देते हैं। 

    यह है मामला 

    दरअसल गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य ने एक दिन पहले उसी मंच पर एक बयान दिया था जिस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) मौजूद थे। उन्होंने कलेक्टर का नाम लेकर कहा था कि - ये लंबी-लंबी लाइनें काहे के लिए लग रहीं हैं, आपकी व्यवस्था कैसी है? क्या महाराज साहब (सिंधिया) को बदनाम करना चाहते हो? जवाब तो देना पड़ेगा, यहां नहीं दोगे तो विधानसभा में जवाब लेंगे। गौरतलब है कि अपनी बेबाकी के लिए मशहूर गुना से भाजपा विधायक शाक्य ने रेलवे ओवर ब्रिज भूमिपूजन कार्यक्रम में मंच से यह बात कही थी। विधायक ने हंसी मजाक में अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी जता दी। इसी के अगले दिन केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विधायक पन्ना लाल शाक्य को मजाकिया लहजे में समझाइश दी। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts