Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UK Election 2024 Result : ऋषि सुनक ने मानी हार, कहा- 'I am sorry...', लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की, 650 में से 341 सीटें मिलीं

UK Election 2024 Result : ऋषि सुनक ने मानी हार, कहा- 'I am sorry...',  लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की, 650 में से 341 सीटें मिलीं
ब्रिटेन में 4 जुलाई को प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग हुई थी। शुक्रवार को काउंटिंग हुई। आम चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। 650 में से 488 सीटों पर आए नतीजों में लेबर पार्टी को 341 सीटें मिल चुकी हैं। बता दें कि सरकार बनाने के लिए संसद में 326 सीटों की जरूरत होती है। वहीं, ऋषि सुनक ने हार मान ली है।

रिचमंड से जीते ऋषि सुनक

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रिचमंड सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनाव नतीजों के बाद वह बयान जारी करेंगे।

जेरेमी कोर्बिन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीते

लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इस्लिंगटन सीट से जीत हासिल की है।

ब्रिटेन चुनाव के अपडेट्स...

कीर स्टार्मर ने मतदाताओं को दिया धन्यवाद

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को मतगणना के बीच मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि देश के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीटों से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टारमर ने कहा कि चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा। मैं आपके लिए बोलूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपकी लड़ाई लड़ूंगा। अब हमारे लिए अपना कर्तव्य निभाने का समय आ गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts