Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला न्यायालय को ई-मेल से मिली बम धमकी अफवाह निकली। पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। पुलिस अब धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है।
बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, जांच में कुछ नहीं मिला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बालोद जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए मिली बम धमकी आखिरकार अफवाह साबित हुई। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बम स्क्वायड और पुलिस टीम को न्यायालय परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

    ई-मेल से मिली थी बम की धमकी

    जानकारी के मुताबिक सोमवार को जिला न्यायालय को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली थी। मेल में दावा किया गया था कि ड्रोन के जरिए बालोद कोर्ट परिसर में बम छिपाया गया है और उसे उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया।

    सुरक्षा के तहत खाली कराया न्यायालय परिसर

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया। न्यायालय में मौजूद कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को बाहर निकालकर परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

    बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने की सघन जांच

    घटना की सूचना मिलते ही बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पूरे न्यायालय परिसर के साथ आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की गई। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

    ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा साजिश केस : शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कड़कड़डूमा कोर्ट का फैसला

    जांच में नहीं मिला कोई बम

    मामले में एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बम की धमकी की सूचना अफवाह निकली है।

    अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

    पुलिस के अनुसार धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts